न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नीतीश को सत्ता से हटाना आसान नहीं, विपक्ष पर बरसे ओवैसी, कहा - AIMIM को ‘BJP की बी-टीम’ बताने वाले करें आत्मचिंतन

बिहार चुनाव 2025 में असदुद्दीन ओवैसी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए AIMIM को बीजेपी की ‘बी-टीम’ बताने के आरोपों को खारिज किया। ओवैसी ने कहा कि विपक्ष पहले अपनी असफलताओं पर आत्मचिंतन करे। किशनगंज में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने महागठबंधन और RJD पर भी निशाना साधा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 08 Nov 2025 11:27:51

नीतीश को सत्ता से हटाना आसान नहीं, विपक्ष पर बरसे ओवैसी,  कहा - AIMIM को ‘BJP की बी-टीम’ बताने वाले करें आत्मचिंतन

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने विपक्ष के उन आरोपों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है, जिनमें उनकी पार्टी को बीजेपी की ‘बी-टीम’ बताया गया है। ओवैसी ने विपक्षी दलों को करारा जवाब देते हुए कहा कि पहले वे खुद अपनी नीतियों और असफलताओं पर आत्मचिंतन करें। यह बयान बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दो दिन बाद सामने आया है, जब AIMIM के उम्मीदवार मिथिला और सीमांचल क्षेत्रों में मुस्लिम मतदाताओं के बीच मजबूत पकड़ बनाने का दावा कर रहे हैं।

किशनगंज में मीडिया से बातचीत के दौरान ओवैसी ने AIMIM को वोटकटुआ पार्टी कहे जाने पर भी सख्त आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर पार्टी को चुनाव लड़ने का अधिकार है और जनता तय करती है कि किसे समर्थन देना है। उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि वे अपनी हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ने की पुरानी आदत नहीं छोड़ पा रहे हैं।

जब उनसे पूछा गया कि क्या राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेतृत्व वाला महागठबंधन इस बार बीजेपी और नीतीश कुमार की सत्ता को चुनौती दे पाएगा, तो ओवैसी ने साफ कहा कि यह आसान नहीं होगा। उन्होंने तीखे लहजे में कहा, “2004 के बाद से आरजेडी ने अकेले अपने दम पर कभी सरकार नहीं बनाई। अगर आज भी वे दूसरों पर निर्भर हैं, तो इसका जिम्मेदार कौन है?”

ओवैसी ने बिहार की सामाजिक और आर्थिक स्थिति पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा, “क्या बिहार में कोई सोने की खान मिल गई है, जो हर कोई यहां की राजनीति में उतर रहा है? असल समस्या प्रवास की है, जिसे कोई रोकना नहीं चाहता। विकास की बात करने के बजाय आप लोगों ने इस इलाके को बदनाम करने की ठान ली है।”

उन्होंने आगे कहा, “जब देश का बंटवारा हुआ था, तब मुसलमानों ने बांग्लादेश नहीं बल्कि भारत को अपनी मातृभूमि के रूप में चुना। मगर आज उन्हें संदेह की नजर से देखा जा रहा है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।”

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान 11 नवंबर को होगा, जबकि मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी। AIMIM कई सीटों पर अपने प्रत्याशियों के साथ इस चरण में भी मुकाबले को बहुकोणीय बनाने की तैयारी में है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत