न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

' अब हम जुड़वा भाई बन गए हैं...', सीट शेयरिंग पर JDU की पहली प्रतिक्रिया

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए में सीटों का फाइनल बंटवारा हो गया। बीजेपी और जेडीयू दोनों 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। जेडीयू ने सीट बंटवारे पर पहली प्रतिक्रिया दी, कहा, “अब हम जुड़वा भाई हैं।” जानें नीतीश कुमार की राजनीतिक मजबूती और एनडीए के घटक दलों का सामंजस्य।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 12 Oct 2025 9:31:06

' अब हम जुड़वा भाई बन गए हैं...', सीट शेयरिंग पर JDU की पहली प्रतिक्रिया

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर एनडीए में सीटों के बंटवारे का फाइनल ऐलान हो चुका है। इस बार के फॉर्मूले के अनुसार भाजपा और जेडीयू दोनों 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी, जबकि अन्य सहयोगी दलों को भी हिस्सेदारी दी गई है। इसी पर अब जेडीयू की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।

“अब हम जुड़वा भाई हैं”

जेडीयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने कहा, “ना कोई बड़ा भाई है, ना कोई छोटा भाई। अब हम जुड़वा भाई बन गए हैं। सीट चाहे जितनी मिले, मुख्यमंत्री और चेहरा तो नीतीश कुमार ही होंगे। कई बार ऐसा हुआ कि बीजेपी के पास ज्यादा विधायक थे, फिर भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही रहे। सीटों की संख्या चाहे कम हो या ज्यादा, ड्राइविंग सीट पर तो नीतीश कुमार ही हैं। पासवान, मांझी, कुशवाहा जी – ये सब हमारे ही हैं। हमारा DNA तो एक ही है, ये लोग जनता दल से ही निकले हैं।”

सभी दलों की सहमति से तय हुआ बंटवारा

जेडीयू प्रवक्ता अंजूम आरा ने कहा कि एनडीए में सभी घटक दलों का सम्मान किया जाता है और चुनाव में सामंजस्य बनाए रखना मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा, “हमारे पांचों दल आपसी सहमति से चुनाव मैदान में उतर रहे हैं। इस बार के सीट बंटवारे में सभी को सम्मान मिला है। बीजेपी और जेडीयू बराबर-बराबर सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं। जो लोग तंज कस रहे हैं, वे पहले देखें कि उनकी सीट शेयरिंग फाइनल हुई है या नहीं। एनडीए की चिंता छोड़ दें।”

नीतीश कुमार की राजनीतिक मजबूती

नीतीश कुमार 2005 से लगातार बिहार के मुख्यमंत्री बने हुए हैं। उनके चुनावी इतिहास पर नजर डालें तो:

2005: जेडीयू ने 139 सीटों पर चुनाव लड़ा और 88 सीटें जीती, जबकि बीजेपी ने 102 सीटों पर चुनाव लड़ा और 55 सीटें जीती।

2010: जेडीयू 141 सीटों पर चुनाव लड़ी और 115 जीतकर आई, जबकि बीजेपी ने 102 सीटों में से 91 जीत हासिल की।

2015: महागठबंधन के समय जेडीयू और आरजेडी ने बराबर-बराबर सीटों पर चुनाव लड़ा।

2020: जेडीयू एनडीए में शामिल होकर 115 सीटों पर चुनाव लड़ी और 43 सीटें जीती, जबकि बीजेपी ने 110 सीटों में 74 जीत दर्ज की।

विश्लेषकों के अनुसार, जेडीयू हर बार गठबंधन में ‘बड़े भाई’ की भूमिका निभाती रही है, लेकिन इस बार के बंटवारे में उसे बराबरी की स्थिति मिली है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप