न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार चुनाव 2025: महागठबंधन में बढ़ी तनातनी, 60 सीटों पर उम्मीदवार घोषित करने की तैयारी में कांग्रेस

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस और आरजेडी के बीच तनातनी बढ़ गई है। कांग्रेस ने अब 60 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की तैयारी शुरू कर दी है। दिल्ली में होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नाम को अंतिम रूप दिया जाएगा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 13 Oct 2025 8:25:27

बिहार चुनाव 2025: महागठबंधन में बढ़ी तनातनी, 60 सीटों पर उम्मीदवार घोषित करने की तैयारी में कांग्रेस

बिहार विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही सियासी पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। एक ओर जहां एनडीए में सीटों का बंटवारा तय हो चुका है, वहीं महागठबंधन के भीतर अभी भी सहमति नहीं बन सकी है। इस बीच, कांग्रेस ने अब इंतजार खत्म करने के संकेत दिए हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति आज नई दिल्ली में बैठक करने जा रही है, जिसमें 60 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम को अंतिम मंजूरी दी जाएगी।

सूत्रों के अनुसार, अगर सोमवार तक सीट शेयरिंग पर अंतिम फैसला नहीं हुआ, तो कांग्रेस बिना देरी किए अपने हिस्से की सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी। पार्टी के भीतर माना जा रहा है कि नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने में अब सिर्फ पांच दिन बाकी हैं, ऐसे में प्रत्याशियों को चुनावी तैयारी के लिए समय देना भी जरूरी है।

बैठक में शामिल होने के लिए बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम, प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरु, विधानसभा दल के नेता शकील अहमद खान और विधान परिषद दल के नेता मदनमोहन झा पहले ही दिल्ली पहुंच चुके हैं। केंद्रीय चुनाव समिति इस बैठक में 60 सीटों पर प्रत्याशी तय करने के साथ ही, यदि गठबंधन में समझौता नहीं बनता है, तो कुछ और सीटों पर भी उम्मीदवारों का चयन कर सकती है।

कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी पहले ही 74 सीटों पर संभावित प्रत्याशियों का पैनल तैयार कर चुकी है। हालांकि, सीट बंटवारे को लेकर पार्टी अपनी “पसंद की सीटों” को लेकर अडिग है। कांग्रेस का कहना है कि यदि उसे मनचाही सीटें नहीं दी गईं, तो वह अपने कोटे की कुल सीटें घटाने पर भी तैयार है। यही मुद्दा फिलहाल महागठबंधन में गतिरोध का बड़ा कारण बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस पहले करीब 55 सीटों पर समझौते को तैयार थी, बशर्ते उसे अपनी पारंपरिक और मजबूत सीटें मिल जाएं। लेकिन आरजेडी ने न केवल इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया, बल्कि कहलगांव, राजापाकर और वैशाली जैसी कांग्रेस की परंपरागत सीटों पर दावा ठोक दिया। इसके जवाब में कांग्रेस ने सीमांचल क्षेत्र की कुछ और सीटों की मांग रख दी, जिससे मामला और उलझ गया।

अब पूरा विवाद दिल्ली दरबार तक पहुंच गया है। पार्टी का मानना है कि महागठबंधन में घटक दलों की संख्या बढ़ने के कारण त्याग की जिम्मेदारी सिर्फ कांग्रेस की नहीं हो सकती। कांग्रेस का तर्क है कि यदि वीआईपी और वाम दलों को अधिक सीटें दी जानी हैं, तो राजद को भी अपने हिस्से में कटौती करनी चाहिए।

तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में हुई महागठबंधन समन्वय समिति की पिछली बैठक में कांग्रेस ने एक नया फार्मूला भी सुझाया था। उसके अनुसार, जितने प्रतिशत सीटें कांग्रेस छोड़ेगी, उतने ही प्रतिशत सीटें राजद को भी छोड़नी होंगी। साथ ही, यदि कांग्रेस को अपने हिस्से की सीटों में कमी करनी पड़ी, तो उसे बदले में अपनी पसंद की सीटें दी जानी चाहिए।

गौरतलब है कि वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में राजद ने 144 सीटों पर और कांग्रेस ने 70 सीटों पर चुनाव लड़ा था। इस बार गठबंधन की संरचना और परिस्थितियों में बदलाव के चलते सीट शेयरिंग पहले से अधिक पेचीदा होती जा रही है। अब देखना यह होगा कि क्या कांग्रेस का यह कड़ा रुख महागठबंधन में सहमति ला पाएगा या फिर विपक्षी खेमे में नई दरार की शुरुआत करेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप