न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार चुनाव में सुरक्षा के सख्त इंतजाम, CCTV की निगरानी में होगी वोटिंग, 9 नवंबर शाम 6 बजे थम जाएगा प्रचार

बिहार चुनाव में प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। सभी मतदान केंद्रों पर CCTV कैमरे लगाए गए हैं और वेबकास्टिंग के जरिए निगरानी रखी जाएगी। 9 नवंबर शाम 6 बजे के बाद प्रचार-प्रसार पर पूरी तरह रोक लग जाएगी। निर्वाचन आयोग ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी दलों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 09 Nov 2025 10:38:00

बिहार चुनाव में सुरक्षा के सख्त इंतजाम, CCTV की निगरानी में होगी वोटिंग, 9 नवंबर शाम 6 बजे थम जाएगा प्रचार

स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान को सुनिश्चित करने के लिए समीक्षा भवन में जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी दलों को चुनाव प्रक्रिया और पालन किए जाने वाले नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई।

डॉ. चौधरी ने बताया कि 9 नवंबर को शाम 6 बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा। इसके बाद कोई भी राजनीतिक दल या उम्मीदवार प्रचार-प्रसार नहीं कर सकेगा। भागलपुर जिले में 11 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।

हर बूथ पर CCTV कैमरे और वेबकास्टिंग की सुविधा

मतदान प्रक्रिया की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जिला स्तर पर समीक्षा भवन में कंट्रोल रूम बनाया गया है, जबकि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में भी नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं। सभी मतदान केंद्रों पर CCTV कैमरे लगाए गए हैं और इनकी वेबकास्टिंग के जरिए सीधा प्रसारण किया जाएगा ताकि किसी भी गड़बड़ी पर तुरंत नजर रखी जा सके।

48 घंटे तक रहेगा प्रचार पर प्रतिबंध

9 नवंबर शाम 6 बजे से 11 नवंबर मतदान समाप्ति तक, यानी 48 घंटे की अवधि में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा-126 के तहत कोई सार्वजनिक सभा, जुलूस या प्रचार अभियान नहीं किया जा सकेगा। इस नियम का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

चुनाव प्रचार खत्म होते ही निर्वाचन क्षेत्र में बाहर से आए राजनीतिक कार्यकर्ताओं को तुरंत क्षेत्र छोड़ना होगा। इस अवधि में ध्वनि विस्तारक यंत्रों (लाउडस्पीकर) के उपयोग पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

उम्मीदवारों को सीमित वाहनों की अनुमति

मतदान दिवस पर उम्मीदवारों और उनके प्रतिनिधियों के लिए सिर्फ एक वाहन की अनुमति दी जाएगी। उस वाहन में चालक सहित पांच से अधिक लोग सवार नहीं हो सकेंगे। प्रशासन ने सभी दलों और अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें ताकि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न हो सके।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया