न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: AAP का सभी सीटों पर अकेले लड़ने का ऐलान, सौरभ भारद्वाज ने कांग्रेस और BJP पर साधा निशाना

आम आदमी पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया। सौरभ भारद्वाज ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए गठबंधन धर्म के उल्लंघन का आरोप लगाया और बीजेपी की झूठी नीतियों की आलोचना की।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 11 Jun 2025 6:24:42

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: AAP का सभी सीटों पर अकेले लड़ने का ऐलान, सौरभ भारद्वाज ने कांग्रेस और BJP पर साधा निशाना

बिहार में इस साल होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी भी पूरी ताकत से मैदान में उतरेगी। पार्टी ने स्पष्ट रूप से घोषणा की है कि वह राज्य की सभी सीटों पर अपने उम्मीदवारों को उतारकर चुनाव लड़ेगी। दिल्ली आप के प्रमुख नेता और पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बुधवार (11 जून) को यह महत्वपूर्ण जानकारी दी। गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि बिहार में आम आदमी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी और किसी भी दल से गठबंधन नहीं किया जाएगा।

कांग्रेस पर तीखा हमला

न्यूज़ एजेंसी ANI से विशेष बातचीत में सौरभ भारद्वाज ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा, "गुजरात में पांच सीटों पर उपचुनाव प्रस्तावित थे। इनमें से चार पर कांग्रेस के उम्मीदवार थे और एक सीट पर आम आदमी पार्टी का विजेता उम्मीदवार था। तय हुआ था कि जो सीटें कांग्रेस ने जीती थीं, वहां वही लड़ेगी, और जो सीट आम आदमी पार्टी की थी, वहां हम लड़ेंगे।" उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चार सीटों पर चुनाव लड़ा और आम आदमी पार्टी ने वहां से हट गई, लेकिन जब पांचवीं सीट का उपचुनाव आया, और हमने अपना उम्मीदवार खड़ा किया, तो कांग्रेस ने वादा तोड़ते हुए उसी सीट पर अपना उम्मीदवार भी उतार दिया, जो गठबंधन की भावना के खिलाफ था। “हम पीएसी (Political Affairs Committee) में लिए जाने वाले निर्णयों का सम्मान करते हैं, लेकिन बिहार में हम अपने बूते चुनाव लड़ेंगे।”

बिहार के लोग बीजेपी को सबक सिखा सकते हैं

पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली में बिहारियों के साथ हो रहे व्यवहार पर चिंता जताते हुए कहा, "दिल्ली में बिहार के लोगों की रोजी-रोटी छीनी जा रही है, उनके छोटे-छोटे घरों को बुलडोजर चलाकर गिराया जा रहा है। यह कहना गलत नहीं होगा कि बिहार के लोगों को जबरन राज्य में वापस भेजा जा रहा है। ऐसे में अगर बीजेपी बिहारियों को वापस भेज सकती है, तो बिहार के लोग भी आने वाले चुनाव में बीजेपी को सत्ता से बेदखल कर सकते हैं।”

बीजेपी की झूठ की पॉलिसी

भारद्वाज ने तीखे शब्दों में भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि, "झूठ बोलना बीजेपी की नीति का हिस्सा बन चुका है। वे बार-बार झूठ बोलते हैं ताकि लोग उसे सच मान लें।" उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा, "मुख्यमंत्री 31 मई को कहती हैं कि झुग्गियां नहीं तोड़ी जाएंगी, लेकिन अगले ही दिन मद्रासी कैंप में करीब 800 झुग्गियां ध्वस्त कर दी जाती हैं। ये सरकार के दोहरे रवैये को दर्शाता है।"

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत