न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, प्रियंका गांधी 26 को मोतिहारी में करेंगी बड़ी जनसभा

प्रियंका गांधी 26 सितंबर को मोतिहारी में कांग्रेस की बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगी। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दृष्टिकोण से इसे पार्टी का महत्वपूर्ण शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 23 Sep 2025 8:28:29

बिहार में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, प्रियंका गांधी  26 को मोतिहारी में करेंगी बड़ी जनसभा

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी बिहार के दौरे पर हैं। 26 सितंबर को वे मोतिहारी में अपनी पहली चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी। विधानसभा चुनाव 2025 के दृष्टिकोण से इसे कांग्रेस का महत्वपूर्ण 'शक्ति प्रदर्शन' माना जा रहा है।

मोतिहारी के ऐतिहासिक गांधी मैदान से सभा की शुरुआत होगी। इसके अलावा पटना में सदाकत आश्रम में उनका कार्यक्रम है। कांग्रेस मुख्यालय में प्रियंका गांधी 'महिला संवाद' भी करेंगी।

मोतिहारी में जनसभा का कार्यक्रम

प्रियंका गांधी की जनसभा दोपहर करीब 1 बजे शुरू होगी। वे लगभग 12.30 बजे मोतिहारी पहुंचेंगी। बता दें कि हाल ही में वे 'वोटर अधिकार यात्रा' में शामिल होने बिहार आई थीं। चुनाव से पहले यह उनकी पहली बड़ी जनसभा होगी, जिससे कांग्रेस को वोटरों तक अपने संदेश को मजबूती से पहुंचाने का अवसर मिलेगा।

अखिलेश सिंह का दावा: गांधी मैदान होगा छोटा

राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश सिंह सोमवार (22 सितंबर, 2025) को मोतिहारी पहुंचे और प्रेस वार्ता में प्रियंका गांधी की 'हर घर अधिकार यात्रा' रैली के बारे में जानकारी दी। उनका कहना था कि 26 सितंबर का कार्यक्रम तय है और प्रियंका गांधी की रैली में मोतिहारी का गांधी मैदान भी छोटा पड़ सकता है।

उन्होंने यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी की रैली के मुकाबले इस सभा में तीन गुना अधिक लोग पहुंचेंगे। यह महागठबंधन की चुनावी रैली का शंखनाद भी साबित होगी।

पप्पू यादव का बयान: प्रियंका गांधी असली उत्तराधिकारी

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने भी मोतिहारी के सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता की। उन्होंने प्रियंका गांधी को इंदिरा गांधी का असली उत्तराधिकारी बताया। उनका कहना था कि प्रियंका गांधी की रैली बापू की कर्मभूमि मोतिहारी से शुरू होकर पूरे बिहार में कांग्रेस की ताकत का संदेश फैलाएगी।

सांसद पप्पू यादव ने यह भी कहा कि देश का बागडोर आजादी के बाद पहली बार एक कमजोर प्रधानमंत्री के हाथों में सौंपा गया है, जिनके हाथों में देश की सुरक्षा का प्रश्न खड़ा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश के निर्माण में सबसे बड़ा योगदान बिहार कांग्रेस का रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज