न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

MNREGA में बदलाव के खिलाफ कांग्रेस का विरोध-आंदोलन, बिहार में 47 दिनों तक चलेगी ‘मनरेगा बचाओ’ मुहिम, विधानसभा घेराव भी शामिल

बिहार में कांग्रेस ने MNREGA में बदलाव के खिलाफ 10 जनवरी से 25 फरवरी तक ‘मनरेगा बचाओ’ आंदोलन की घोषणा की। 47 दिनों तक चलेगा आंदोलन, जिसमें पंचायत अभियान, धरना और विधानसभा घेराव शामिल हैं।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sun, 04 Jan 2026 2:49:59

MNREGA में बदलाव के खिलाफ कांग्रेस का विरोध-आंदोलन, बिहार में 47 दिनों तक चलेगी ‘मनरेगा बचाओ’ मुहिम, विधानसभा घेराव भी शामिल

कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर मनरेगा (MNREGA) को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए 10 जनवरी से 25 फरवरी तक व्यापक राष्ट्रव्यापी आंदोलन चलाने की घोषणा की है। इसे ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ नाम दिया गया है। पार्टी का कहना है कि यह अभियान काम के अधिकार की रक्षा और केंद्र की नीतियों से प्रभावित मनरेगा श्रमिकों की आवाज़ को सड़क से संसद तक पहुंचाने के लिए शुरू किया जा रहा है।

आंदोलन की रूपरेखा और तैयारी

कांग्रेस के मुताबिक, इस आंदोलन की तैयारियों की शुरुआत 8 जनवरी से प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) स्तर की बैठकों से होगी। इन बैठकों में आंदोलन की रूपरेखा, जिम्मेदारियों का बंटवारा और रणनीति तय की जाएगी। 10 जनवरी को सभी जिलों में जिला-स्तरीय प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा।

इसके बाद 11 जनवरी को प्रतीकात्मक विरोध के तौर पर एक दिन का उपवास रखा जाएगा। 12 जनवरी से 29 जनवरी तक पंचायत-स्तर पर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान सभी ग्राम पंचायतों में चौपालें आयोजित होंगी, जहां मनरेगा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी और ग्रामीणों को जानकारी दी जाएगी।

जनजागरूकता और धरना कार्यक्रम

पंचायत स्तर के अभियान के साथ-साथ विधानसभा स्तर पर नुक्कड़ सभाएं आयोजित की जाएंगी और पैम्फलेट वितरण के माध्यम से आम जनता को आंदोलन की जानकारी दी जाएगी। 30 जनवरी को वार्ड-स्तर पर शांतिपूर्ण धरना आयोजित किया जाएगा, जबकि 31 जनवरी से 6 फरवरी तक जिलों में ‘मनरेगा बचाओ धरना’ आयोजित किए जाएंगे।

विधानसभा घेराव और अंतिम चरण

आंदोलन का अगला चरण 7 फरवरी से 15 फरवरी तक राज्य-स्तरीय विधानसभा घेराव के रूप में प्रस्तावित है। इसके बाद 16 फरवरी से 25 फरवरी तक आंचलिक स्तर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की देखरेख में मनरेगा बचाओ रैलियां आयोजित की जाएंगी।

कांग्रेस का संदेश

बिहार कांग्रेस प्रवक्ता असितनाथ तिवारी ने बताया कि मनरेगा ग्रामीण गरीबों के लिए जीवन रेखा है। इसके बजट, मजदूरी और कार्य दिवसों में कटौती सीधे तौर पर करोड़ों परिवारों के रोजगार और अधिकार पर हमला है। यही वजह है कि कांग्रेस इसे जनआंदोलन का रूप देती हुई इसे सक्रिय रूप से सड़क तक ले जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल