न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार में चुनावी हार के बाद कांग्रेस में इस्तीफों का सिलसिला शुरू, महिला प्रदेश अध्यक्ष शरबत जहां ने छोड़ा पद

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में कांग्रेस की करारी हार के बाद पार्टी में इस्तीफों का दौर तेज हो गया। महिला प्रदेश अध्यक्ष शरबत जहां फातिमा ने टिकट बंटवारे में महिलाओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए पद छोड़ दिया। नाराज नेताओं ने पटना प्रदेश कार्यालय में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 21 Nov 2025 1:44:39

बिहार में चुनावी हार के बाद कांग्रेस में इस्तीफों का सिलसिला शुरू, महिला प्रदेश अध्यक्ष शरबत जहां ने छोड़ा पद

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में महागठबंधन की करारी हार के बाद कांग्रेस पार्टी में इस्तीफों और आंतरिक संघर्ष का दौर तेज हो गया है। शुक्रवार को पार्टी की महिला प्रदेश अध्यक्ष शरबत जहां फातिमा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पार्टी नेतृत्व पर चुनावी टिकट बंटवारे में महिलाओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। वहीं, बिहार चुनाव में मिली हार से नाराज पार्टी नेताओं द्वारा पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में धरना प्रदर्शन भी जारी है।

शरबत जहां ने मीडिया से बातचीत में कहा कि इस चुनाव में महिलाओं को केवल 8 प्रतिशत टिकट दिए गए, जो उनके अनुसार बेहद "दुखदायी" है। उन्होंने बताया कि पिछले दो साल से वे महिला प्रदेश अध्यक्ष के पद पर थीं और इस दौरान पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर दिन-रात मेहनत की। महिलाओं की आवाज़ को मजबूती देने और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करना उनके लिए हमेशा प्राथमिकता रही।

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं को उम्मीद थी कि विधानसभा चुनाव में उन्हें प्राथमिकता मिलेगी, लेकिन उम्मीद के विपरीत ऐसा नहीं हुआ। शरबत जहां ने यह भी कहा कि उनके पहले बिहार की महिला कांग्रेस अध्यक्ष रहीं नेताओं को लगातार चुनाव में टिकट दिया जाता रहा, लेकिन इस बार उन्हें यह अवसर नहीं मिला।

बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन का हिस्सा रहते हुए कांग्रेस ने 70 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन सिर्फ 6 सीटों पर ही जीत दर्ज कर पाई। कई वरिष्ठ विधायक भी अपनी सीट हार गए। प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और विधायक दल के नेता शकील अहमद खान भी अपनी सीट बचाने में असफल रहे।

चुनावी हार के बाद कांग्रेस में आक्रोश बढ़ गया है। टिकट बंटवारे में गफलत का आरोप लगाते हुए नाराज नेताओं ने पहले भी धरना दिया था और अब फिर से प्रदर्शन शुरू कर दिया है। पार्टी के विरोधी गुट के नेता प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरु से इस्तीफे की मांग पर अड़े हुए हैं, जिससे पार्टी के अंदर नेतृत्व संकट और बढ़ता नजर आ रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई में कैप्टन स्मित पर हमला करने वाले को-पायलट की हुई पहचान, ओमान का रहने वाला है हमाम अल-हमामी
फ्लाईदुबई में कैप्टन स्मित पर हमला करने वाले को-पायलट की हुई पहचान, ओमान का रहने वाला है हमाम अल-हमामी
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया