न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार कैबिनेट विस्तार आज, गांधी मैदान में 27 मंत्री लेंगे शपथ; BJP कोटे से इन नेताओं के नाम चर्चा में

बिहार में आज सम्राट चौधरी सरकार का कैबिनेट विस्तार होगा। गांधी मैदान में 27 मंत्री शपथ लेंगे, जबकि बीजेपी कोटे से कई बड़े नेताओं के नाम चर्चा में हैं। पीएम मोदी और अमित शाह भी समारोह में शामिल होंगे।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 07 May 2026 8:18:07

बिहार कैबिनेट विस्तार आज, गांधी मैदान में 27 मंत्री लेंगे शपथ; BJP कोटे से इन नेताओं के नाम चर्चा में

बिहार की राजनीति में आज बड़ा दिन माना जा रहा है, क्योंकि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार का बहुप्रतीक्षित कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में दोपहर 12:10 बजे आयोजित होने वाले भव्य शपथ ग्रहण समारोह में NDA गठबंधन के कुल 27 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। कार्यक्रम को लेकर राजधानी पटना में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। शपथ ग्रहण से पहले भारतीय जनता पार्टी की ओर से मंत्री बनाए जाने वाले संभावित नेताओं की सूची भी सामने आ गई है।

बीजेपी कोटे से इन नेताओं को मिल सकती है जिम्मेदारी

सूत्रों के अनुसार भाजपा की तरफ से जिन नेताओं को मंत्री पद मिल सकता है, उनमें कई बड़े और अनुभवी चेहरे शामिल हैं। संभावित नामों में ई शैलेंद्र, संजय टाइगर, विजय सिन्हा, नीतीश मिश्रा, श्रेयसी सिंह, दिलीप जायसवाल, अरुण शंकर प्रसाद, प्रमोद चंद्रवंशी, लखेंद्र पासवान और मिथिलेश तिवारी का नाम प्रमुख रूप से लिया जा रहा है।

इन नामों को लेकर पार्टी के अंदर लंबे समय से मंथन चल रहा था और अब माना जा रहा है कि इनमें से अधिकांश नेता आज मंत्री पद की शपथ लेते नजर आ सकते हैं।

NDA में बराबरी के फॉर्मूले पर हुआ मंत्रिमंडल विस्तार

बिहार में NDA सरकार के गठन के बाद से ही मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाएं जारी थीं। 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ केवल दो डिप्टी सीएम विजय चौधरी और विजेंद्र यादव ने ही शपथ ली थी। इसके बाद से कैबिनेट विस्तार की तैयारी चल रही थी।

जानकारी के अनुसार बीजेपी और जेडीयू के बीच मंत्री पदों का बंटवारा लगभग बराबरी के आधार पर किया गया है। चर्चा है कि भाजपा से 12, जेडीयू से 11, एलजेपी (रामविलास) से 2 और HAM तथा RLM से एक-एक विधायक मंत्री बनाए जा सकते हैं। वहीं कुछ पद फिलहाल खाली रखे जाने की संभावना भी जताई जा रही है। बिहार विधानसभा में विधायकों की संख्या के हिसाब से मुख्यमंत्री सहित कुल 36 मंत्री बनाए जा सकते हैं।

शपथ ग्रहण में शामिल होंगे NDA के बड़े चेहरे

आज होने वाले इस बड़े राजनीतिक आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत NDA के कई वरिष्ठ नेता शामिल होने वाले हैं। समारोह को भव्य बनाने के लिए सुरक्षा और व्यवस्थाओं के विशेष इंतजाम किए गए हैं।

शपथ ग्रहण से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पटना एयरपोर्ट से गांधी मैदान तक एक मेगा रोड शो भी प्रस्तावित है, जिसे लेकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

अमित शाह ने पटना पहुंचकर की अहम बैठकें

बुधवार शाम केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पटना पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। एयरपोर्ट से निकलने के बाद वह सीधे एक होटल पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा और NDA के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। बताया जा रहा है कि इन बैठकों में मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक रणनीति को लेकर चर्चा हुई।

पटना पहुंचने के बाद अमित शाह ने राजबंसी नगर स्थित पंचरूपी हनुमान मंदिर में दर्शन भी किए। मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद वह रातभर पटना में ही रुके।

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन भी पहुंचे पटना

आज के समारोह में शामिल होने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी पटना पहुंच चुके हैं। गौरतलब है कि दिसंबर में पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पहले वह बिहार सरकार में मंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। ऐसे में उनका इस समारोह में शामिल होना राजनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल