न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RJD को भुगतना पड़ेगा खामियाजा...तेजस्वी ने AIMIM को नहीं दिया भाव तो भड़के असदुद्दीन ओवैसी, बोले - फिर हराएंगे

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने तेजस्वी यादव और आरजेडी पर बड़ा बयान दिया। ओवैसी ने इंडिया गठबंधन में शामिल होने की शर्त, छह सीटों की मांग और आगामी चुनाव में आरजेडी को भुगतना पड़ेगा खामियाजा जैसी बातें उजागर की हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 25 Sep 2025 8:49:55

RJD को भुगतना पड़ेगा खामियाजा...तेजस्वी ने AIMIM को नहीं दिया भाव तो भड़के असदुद्दीन ओवैसी, बोले - फिर हराएंगे

बिहार विधानसभा चुनाव की सियासत दिन-प्रतिदिन गरमाती जा रही है। कांग्रेस की ओर से सीडब्ल्यूसी की बैठक चल रही है, वहीं AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने तीन दिवसीय ‘सीमांचल न्याय यात्रा’ की शुरुआत की। ओवैसी ने खुलासा किया कि उन्होंने इंडिया गठबंधन में शामिल होने की पहल के तहत आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को कई पत्र भेजे थे। ओवैसी ने बिहार में बीजेपी की मदद करने के आरोपों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में अगर उनकी पार्टी को छह सीटें आवंटित की जाएं, तो AIMIM विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन में शामिल होगी। किशनगंज, उत्तर बिहार का एक महत्वपूर्ण जिला है, जहाँ मुस्लिम आबादी लगभग दो-तिहाई है। इसी जिले से उन्होंने अपनी तीन दिवसीय ‘सीमांचल न्याय यात्रा’ की शुरुआत की।

तेजस्वी यादव को लिखे कई पत्र

ओवैसी ने स्पष्ट किया, “हमारे बिहार प्रदेश अध्यक्ष ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को कई पत्र भेजे। अंतिम पत्र में विशेष अनुरोध किया गया कि विधानसभा की 243 सीटों में से AIMIM को छह सीटें दी जाएं।” उन्होंने आगे कहा, “अब निर्णय इंडिया गठबंधन के हाथ में है। यह पहल इसलिए की गई ताकि बीजेपी की मदद करने के आरोप से बचा जा सके। अगर गठबंधन की ओर से उचित प्रतिक्रिया नहीं मिलती, तो यह साफ हो जाएगा कि वास्तव में बीजेपी की मदद कौन कर रहा है।”

RJD को भुगतना पड़ेगा खामियाजा

आज तक की बातचीत में ओवैसी ने कहा कि आरजेडी ने उनके चार विधायकों को अपने पाले में शामिल कर लिया। इसके बावजूद AIMIM ने गठबंधन की पेशकश जारी रखी। ओवैसी ने जोर देकर कहा कि आरजेडी से गठबंधन की पेशकश करना उनकी कमजोरी नहीं थी। उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनाव में आरजेडी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा और सीमांचल में AIMIM फिर आरजेडी को पराजित करेगी।

AIMIM के विधायक और आरजेडी में शामिल होना

पिछले विधानसभा चुनाव में AIMIM ने 20 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे और उनमें से पांच सीटें जीत हासिल की थीं। हालांकि, दो साल बाद प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान को छोड़कर सभी विधायक आरजेडी में शामिल हो गए। आरोप था कि AIMIM की सक्रिय भूमिका, विशेषकर सीमांचल क्षेत्र में मुस्लिम मतदाताओं के बीच, महागठबंधन को पिछली विधानसभा चुनाव में बहुमत से चूकने का कारण बनी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप