न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'कमल मुरझा रहा है, चिराग बुझ रहा है', बिहार में मतदान के बीच सपा नेता आईपी सिंह का बड़ा दावा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में 121 सीटों पर मतदान जारी, सपा नेता आईपी सिंह ने महागठबंधन की जीत का दावा किया, बीजेपी गठबंधन पर साधा निशाना। सुबह से मतदान में 27.65% वोटिंग, प्रमुख नेताओं ने भी मतदान कर उत्साह बढ़ाया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 06 Nov 2025 1:40:20

'कमल मुरझा रहा है, चिराग बुझ रहा है', बिहार में मतदान के बीच सपा नेता आईपी सिंह का बड़ा दावा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में आज 121 सीटों पर मतदान जारी है। इसी बीच समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता आईपी सिंह ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। आईपी सिंह ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से बीजेपी गठबंधन पर निशाना साधते हुए महागठबंधन की जीत का दावा किया।

सपा नेता आईपी सिंह ने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) पोस्ट में लिखा – “लालटेन जल रही है, कमल मुरझा रहा है, चिराग बुझ रहा है और तीर आसमान में चल रही है।” बता दें कि सुबह से जारी मतदान में अब तक 27.65 प्रतिशत से अधिक मतदान हो चुका है। इस बीच प्रमुख नेताओं ने भी मतदान कर अपने समर्थकों में उत्साह बढ़ाया है। लालू परिवार के सदस्यों ने भी वोट डालकर जनता को प्रेरित किया, जबकि एनडीए समर्थक भी अपने वोटरों को बूथ तक पहुँचाने में सक्रिय हैं।

बिहार चुनाव में इंडिया गठबंधन की ओर से खास उम्मीदें जताई जा रही हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, डिंपल यादव और इकरा हसन समेत कई अन्य नेता बिहार में चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं।

आईपी सिंह द्वारा “लालटेन जल रही है” का आशय है कि राजद (चुनाव चिन्ह लालटेन) आगे चल रहा है। “कमल मुरझा रहा है” का मतलब बीजेपी के पिछड़ने से है। “चिराग बुझ रहा है” में चिराग पासवान की पार्टी का पिछड़ना दर्शाया गया है। वहीं, “तीर आसमान में चल रही है” का इशारा JDU के चुनाव चिन्ह की ओर है।

बिहार में मतदान जारी

गुरुवार सुबह से बिहार में मतदान शुरू है। पहले चरण में कुल 121 सीटों पर वोटिंग हो रही है। कई सीटों पर मुकाबला काफी दिलचस्प है। मोकामा सीट पर बाहुबली अनंत सिंह और सूरजभान की पत्नी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। अनंत सिंह दुलारचंद हत्या मामले में जेल में बंद हैं।

मतदान के शुरुआती चार घंटे में लगभग 27 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। सबसे अधिक मतदान बेगुसराय में और सबसे कम पटना में रिकॉर्ड किया गया। सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हैं और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम भी किए गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया