न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार: 20 मंत्री कल ले सकते हैं शपथ, महिला को भी मिल सकता है डिप्टी CM का पद, देखें पूरी लिस्ट

बिहार में नई सरकार का शपथ ग्रहण कल होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ 20 मंत्री शपथ ले सकते हैं। डिप्टी सीएम पद के लिए महिला समेत कई नेताओं के नाम चर्चा में हैं। जानिए संभावित मंत्रियों और डिप्टी CM की पूरी लिस्ट।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 19 Nov 2025 9:57:49

बिहार: 20 मंत्री कल ले सकते हैं शपथ, महिला को भी मिल सकता है डिप्टी CM का पद, देखें पूरी लिस्ट

बिहार में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह कल, 20 नवंबर 2025 को सुबह 11:30 बजे पटना के गांधी मैदान में होने वाला है। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ लगभग 20 मंत्री शपथ ले सकते हैं। डिप्टी सीएम पद के लिए बीजेपी से सम्राट चौधरी, मंगल पांडेय और विजय कुमार सिन्हा के नाम चर्चा में हैं। वहीं, विजय सिन्हा का नाम स्पीकर पद के लिए भी विचाराधीन है।

बीजेपी के संभावित मंत्रियों में नितिन नवीन, श्रेयसी सिंह और रमा निषाद के नाम शामिल हैं। इसके अलावा, एक या दो डिप्टी सीएम बनाए जाने की संभावना है और इस बार महिला को भी डिप्टी सीएम बनाए जाने की चर्चाएँ जोर पकड़ रही हैं। गौरतलब है कि बीजेपी से रेणु देवी पहले बिहार में उपमुख्यमंत्री रह चुकी हैं।

जेडीयू कोटे से संभावित मंत्री

सूत्रों के अनुसार, जेडीयू कोटे से कई पुराने मंत्री फिर से शामिल किए जा सकते हैं। इनमें बिजेंद्र यादव, विजय कुमार चौधरी, जमा खान, श्रवण कुमार, लेसी सिंह, रत्नेश सदा और मदन सहनी के नाम शामिल हैं। नए चेहरे के रूप में जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और कलाधर मंडल को मंत्री बनाया जा सकता है।

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) से उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता मंत्री पद की दावेदार हैं। वहीं, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) से राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष भी मंत्री पद पर बने रह सकते हैं।

बीजेपी के संभावित मंत्री और डिप्टी CM की रेस

बीजेपी कोटे में पुराने मंत्रियों के नाम जिन पर भरोसा किया जा सकता है, उनमें सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, मंगल पांडेय, नितिन नवीन, नीतीश मिश्रा, रेणु देवी और जनक राम शामिल हैं। नए चेहरे के रूप में श्रेयसी सिंह और रमा निषाद को मंत्री बनाया जा सकता है। बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल भी डिप्टी सीएम की रेस में हैं।

विजय कुमार सिन्हा इस समय डिप्टी सीएम, स्पीकर और प्रदेश अध्यक्ष तीनों पदों के लिए चर्चा में हैं। रामकृपाल यादव को भी स्पीकर या मंत्री बनाया जा सकता है। इसके अलावा, प्रेम कुमार भी स्पीकर पद की रेस में शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई में कैप्टन स्मित पर हमला करने वाले को-पायलट की हुई पहचान, ओमान का रहने वाला है हमाम अल-हमामी
फ्लाईदुबई में कैप्टन स्मित पर हमला करने वाले को-पायलट की हुई पहचान, ओमान का रहने वाला है हमाम अल-हमामी
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया