न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार चुनाव 2025: अमित शाह के बयान से बढ़ा सियासी तापमान, नीतीश कुमार पर फिर छाया सस्पेंस का साया

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान से सियासी हलचल तेज हो गई है। शाह ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ने की बात तो कही, लेकिन अगला मुख्यमंत्री कौन होगा—इस पर सस्पेंस बरकरार रखा। जानें क्या है इसका राजनीतिक मतलब।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 21 Jun 2025 4:34:25

बिहार चुनाव 2025: अमित शाह के बयान से बढ़ा सियासी तापमान, नीतीश कुमार पर फिर छाया सस्पेंस का साया

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 अब कुछ ही महीने दूर हैं और ऐसे वक्त में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का एक ताजा बयान नीतीश कुमार को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां और चर्चाएं तेज कर गया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में जब बिहार के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा – "कौन बनेगा मुख्यमंत्री, यह तो समय ही बताएगा।"

हालांकि, उन्होंने यह साफ कर दिया कि एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही आगामी चुनाव लड़ेगा। इस दो टूक के बावजूद नीतीश की पार्टी जेडीयू में हलचल मच सकती है, क्योंकि पार्टी बीते कई महीनों से '25 से 30, फिर से नीतीश' का नारा बुलंद कर रही है। वहीं, बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता जैसे दिलीप जायसवाल और सम्राट चौधरी भी ‘2025 फिर से नीतीश’ के समर्थन में बयान दे चुके हैं।

इंटरव्यू में क्या बोले अमित शाह?

दरअसल, दो दिन पहले इकोनॉमिक टाइम्स को दिए एक खास इंटरव्यू में अमित शाह से जब यह पूछा गया कि बिहार चुनाव का मुख्य मुद्दा विकास रहेगा या जाति? इस पर उन्होंने बेहद संतुलित और सोच-समझकर जवाब देते हुए कहा – "चुनाव में मुद्दे जनता तय करती है, लेकिन हमारे हिसाब से बिहार के लिए विकास ही सबसे अहम मुद्दा रहेगा।"

इसके तुरंत बाद जब उनसे सीधा सवाल किया गया कि बिहार में एनडीए की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा कौन होगा, तो उन्होंने कहा – "बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा, यह वक्त बताएगा। लेकिन हम नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव मैदान में उतरेंगे।"

नीतीश कुमार पर पहले भी सस्पेंस जता चुके हैं शाह

यह पहली बार नहीं है जब अमित शाह ने नीतीश कुमार को लेकर ऐसा सस्पेंस बरकरार रखा हो। करीब 6 महीने पहले भी एक इंटरव्यू में जब यही सवाल पूछा गया था कि क्या बीजेपी नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेगी, तब शाह ने कहा था – "मैं पार्टी का एक अनुशासित कार्यकर्ता हूं, और ऐसे मंचों पर निर्णय नहीं लिए जाते। यह फैसला पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक में होगा।"

उस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में ये अटकलें लगने लगी थीं कि क्या बीजेपी बिहार में भी महाराष्ट्र मॉडल अपनाने की योजना बना रही है? जैसे महाराष्ट्र में 2024 के विधानसभा चुनाव के बाद शिवसेना के एकनाथ शिंदे की जगह देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री बना दिया गया था।

‘2025 फिर से नीतीश’ को लेकर जेडीयू और बीजेपी में अंतर्विरोध?

दिसंबर 2024 में शाह के बयान के बाद एनडीए खेमे में गहमागहमी बढ़ गई थी। इसके करीब ढाई महीने बाद, फरवरी 2025 में, बीजेपी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने शाह की बात को दोहराते हुए कहा कि सीएम फेस पार्टी की पार्लियामेंट्री बोर्ड तय करेगी।

हालांकि, जब जेडीयू से इस पर प्रतिक्रिया आई और दबाव बना, तो उन्हें कुछ ही घंटों में अपना रुख स्पष्ट करना पड़ा। उन्होंने फिर कहा –
"2025 में एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही होंगे।" बैठक में तय करेंगे। हालांकि, सहयोगी जेडीयू से दबाव बढ़ा तो जायसवाल को कुछ ही घंटों में सफाई देनी पड़ी। बाद में उन्होंने स्पष्ट कर दिया- 2025 फिर से नीतीश।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत