न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘वोटों के लिए घुसपैठियों का सहारा…’, बिहार में भारी जीत के बाद अमित शाह की पहली प्रतिक्रिया, नीतीश को भी दिया स्पष्ट संदेश!

बिहार चुनाव में एनडीए की भारी बढ़त पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पहली प्रतिक्रिया सामने आई। उन्होंने जीत को विकसित बिहार में जनता के विश्वास की जीत बताया और घुसपैठियों को बचाने वाली वोटबैंक राजनीति पर बड़ा हमला बोला। शाह ने पीएम मोदी और नीतीश कुमार को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम परफॉर्मेंस की राजनीति की पुष्टि करता है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 14 Nov 2025 4:57:50

‘वोटों के लिए घुसपैठियों का सहारा…’, बिहार में भारी जीत के बाद अमित शाह की पहली प्रतिक्रिया, नीतीश को भी दिया स्पष्ट संदेश!

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के शुरुआती नतीजों में एनडीए को मिलती भारी बढ़त के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी पहली टिप्पणी दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि यह जीत विकसित बिहार के सपने पर भरोसा करने वाले प्रत्येक नागरिक की जीत है। शाह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि चाहे कोई भी रूप धरकर आए, जंगलराज और तुष्टीकरण की राजनीति करने वालों को जनता अब मौका नहीं देने वाली।

अमित शाह ने कहा, “बिहार के लोगों का एक-एक वोट उन घुसपैठियों और उनके संरक्षकों के विरुद्ध हमारी सरकार की कड़ी नीति पर विश्वास को दर्शाता है, जो देश की सुरक्षा और संसाधनों से खिलवाड़ करते हैं। वोटबैंक की राजनीति में घुसपैठियों को संरक्षण देने वालों को जनता ने सख्त चेतावनी दी है।” उन्होंने आगे कहा कि बिहार के मतदाताओं ने पूरे देश को संकेत दे दिया है कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण जरूरी है, और इसके खिलाफ राजनीति करने वालों के लिए अब कोई स्थान नहीं बचा है। शाह ने तंज कसते हुए कहा कि इसी वजह से राहुल गांधी की अगुवाई वाली कांग्रेस आज बिहार में हाशिये पर पहुंच गई है।

गृह मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए के सभी नेताओं तथा कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा, “यह जीत उन सभी बिहारवासियों की है जो विकास पर विश्वास रखते हैं। आज जनता का निर्णय केवल और केवल परफॉर्मेंस की राजनीति पर आधारित होता है। बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक, हर भाजपा कार्यकर्ता की मेहनत ने इस विजय को संभव बनाया है और मैं उन्हें प्रणाम करता हूं।”

इसके साथ ही शाह ने बिहार की जनता, खासकर महिलाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा, “मैं बिहार की जनता—विशेषकर हमारी माताओं और बहनों—को भरोसा दिलाता हूं कि जिस अपेक्षा और विश्वास के साथ आपने एनडीए को यह बहुमत दिया है, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार उससे भी अधिक समर्पण और निष्ठा से आपकी हर उम्मीद को पूरा करेगी।”

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया