न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार NDA में सबकुछ ठीक नहीं, पांच सीटों को लेकर नीतीश-चिराग आमने-सामने, कुशवाहा महुआ सीट पर अड़े

इस बार चुनावी गठबंधन में जेडीयू पहले की तरह बड़े भाई की भूमिका में नहीं दिख रही। सीट बंटवारे में भाजपा और जेडीयू लगभग बराबरी पर आ गए हैं, जिससे नीतीश कुमार की नाराजगी और बढ़ गई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 15 Oct 2025 3:46:11

बिहार NDA में सबकुछ ठीक नहीं, पांच सीटों को लेकर नीतीश-चिराग आमने-सामने, कुशवाहा महुआ सीट पर अड़े

बिहार में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं, सत्ताधारी एनडीए गठबंधन में मतभेद और असंतोष की रेखाएं और स्पष्ट होती जा रही हैं। गठबंधन के तीन प्रमुख घटक—भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास)—अब एक-दूसरे के सामने खड़े दिख रहे हैं। वहीं, राष्ट्रीय लोक जनता पार्टी (रालोजपा) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा भी अपने मतभेदों को लेकर खुलकर सामने आ चुके हैं।

इस बार चुनावी गठबंधन में जेडीयू पहले की तरह 'बड़े भाई' की भूमिका में नहीं दिख रही। सीट बंटवारे में भाजपा और जेडीयू लगभग बराबरी पर आ गए हैं, जिससे नीतीश कुमार की नाराजगी और बढ़ गई है। सूत्रों के मुताबिक, नीतीश इस बार भी बड़े भाई के रूप में गठबंधन का नेतृत्व करना चाहते थे, लेकिन सीटों के गणित ने उनकी राजनीतिक पकड़ को थोड़ा कमजोर कर दिया है।

इसी खींचतान के बीच महुआ सीट को लेकर नया विवाद सामने आया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा इस सीट पर जोर देते रहे हैं, जबकि यह सीट गठबंधन की अंदरूनी सहमति के अनुसार चिराग पासवान की पार्टी के हिस्से में आ चुकी है। कुशवाहा की पार्टी को कुल छह सीटें दी गई हैं, जबकि चिराग को 29। इससे कुशवाहा समर्थक नाराज़ हैं और उन्होंने नामांकन प्रक्रिया से दूरी बनाने तक की चेतावनी दी है। हालांकि, बाद में यह खबर सामने आई कि महुआ सीट के बदले कुशवाहा को एक एमएलसी सीट देने पर सहमति बनी है।

दूसरी ओर, नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने एक और मोर्चा खोल दिया है। पार्टी ने जिन 57 उम्मीदवारों की सूची जारी की है, उसमें पांच ऐसी सीटें शामिल हैं जो सीट बंटवारे के अनुसार चिराग पासवान की पार्टी के हिस्से में जानी थीं। ये सीटें हैं – सोनबरसा, मोरवा, एकमा, गायघाट और राजगीर। इन सभी पर जेडीयू ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं, जिससे चिराग पासवान की स्थिति असहज हो गई है।

नीतीश कुमार इस बात से भी असंतुष्ट हैं कि उनकी कुछ पारंपरिक सीटें चिराग की पार्टी को दे दी गई हैं। गौरतलब है कि चिराग पासवान खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'हनुमान' बताते रहे हैं, लेकिन अब नीतीश इस समीकरण से खुद को हाशिए पर जाता देख रहे हैं।

एनडीए की परेशानी केवल नीतीश और कुशवाहा तक सीमित नहीं है। जीतन राम मांझी भी कम सीटें मिलने से नाराज बताए जा रहे हैं। ऐसे में बिहार एनडीए की एकता और सीटों का तालमेल एक बड़ी राजनीतिक चुनौती बन चुका है।

हालांकि, फिलहाल की राहत की बात यह है कि चिराग पासवान की पार्टी ने इन विवादित पांच सीटों पर अब तक अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है, जिससे संकेत मिलते हैं कि बातचीत की गुंजाइश अभी बाकी है। चूंकि पहले चरण के नामांकन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर है, इसलिए सभी की नजरें अब गृह मंत्री अमित शाह पर टिकी हैं कि क्या वह इस टकराव को शांत करने में कामयाब होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?