न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

असदुद्दीन ओवैसी का खुलासा - महागठबंधन में शामिल होने के लिए की थी सिर्फ 6 सीटों की मांग, मंत्री पद की कोई डिमांड नहीं

बिहार की राजनीति में असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान। AIMIM ने लालू और तेजस्वी यादव को गठबंधन का प्रस्ताव दिया था, सिर्फ छह सीटों की मांग की थी। ओवैसी बोले- मंत्री पद भी नहीं चाहा, फिर भी RJD ने चार विधायकों को तोड़ा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 25 Sep 2025 8:35:52

असदुद्दीन ओवैसी का खुलासा - महागठबंधन में शामिल होने के लिए की थी सिर्फ 6 सीटों की मांग, मंत्री पद की कोई डिमांड नहीं

बिहार की राजनीति पर एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि अक्सर उन पर यह आरोप लगाया जाता है कि उनकी पार्टी गठबंधन से दूरी बनाए रखती है, लेकिन सच्चाई इससे बिल्कुल उलट है। ओवैसी के मुताबिक, अख्तरुल इमान ने खुद लालू प्रसाद यादव को दो और तेजस्वी यादव को एक पत्र लिखकर गठबंधन का प्रस्ताव दिया था। उस समय AIMIM ने केवल छह सीटों की मांग की थी। इसके बावजूद, आरजेडी (RJD) ने उनके चार विधायकों को तोड़कर अपने पाले में शामिल कर लिया।

मंत्री पद की कोई मांग ही नहीं थी – ओवैसी

ओवैसी ने कहा कि AIMIM ने कभी भी सत्ता में हिस्सेदारी या मंत्री पद की डिमांड नहीं रखी। उन्होंने कहा, "हमने साफ कहा था कि हमें मंत्री पद नहीं चाहिए। इससे बड़ी दरियादिली और क्या हो सकती है? इसके बावजूद उन्होंने हमारे विधायकों को खरीदने का काम किया। खैर, जाने दीजिए… हम अपनी राह पर चलते रहेंगे और जनता के मुद्दों को उठाते रहेंगे।"

गठबंधन पर फैसला RJD के हाथ में

ओवैसी ने यह भी स्पष्ट किया कि AIMIM की ओर से पहल हो चुकी थी, अब बॉल आरजेडी के पाले में है। "अख्तरुल इमान ने जनता और मीडिया के सामने खुलेआम गठबंधन की बात कही थी। अब ये तय करना RJD पर है कि वे हाथ मिलाएंगे या नहीं। लेकिन याद रखिए, जब नतीजे आएंगे तो बाद में शिकवा मत करना।"

AIMIM की लड़ाई RJD और कांग्रेस से भी होगी

ओवैसी ने साफ संकेत दिए कि अगर गठबंधन नहीं हुआ तो उनकी पार्टी का मुकाबला केवल बीजेपी से ही नहीं बल्कि आरजेडी और कांग्रेस से भी होगा। उन्होंने कहा, "बेईमानी करके हमारे चार विधायक छीन लिए गए। इसलिए अब AIMIM तीनों पार्टियों से दो-दो हाथ करेगी।" उन्होंने अंग्रेजी का जिक्र करते हुए कहा, "अब फैसला पूरी तरह उनके कोर्ट में है।" उन्होंने यह भी जोड़ा कि पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, इसका ऐलान समय आने पर कर दिया जाएगा।

'I Luv Mohammad' विवाद पर ओवैसी का जवाब

हाल ही में ‘I Luv Mohammad’ लिखे पोस्टरों पर उठे विवाद को लेकर ओवैसी ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा, "अगर कोई ‘I Luv PM’ या ‘I Luv नीतीश कुमार’ लिखे तो उस पर कोई ऐतराज क्यों नहीं होता? मैं मुसलमान हूं क्योंकि मोहम्मद साहब ने हमें इस्लाम सिखाया। हम अल्लाह को मानते हैं क्योंकि मोहम्मद साहब ने ऐसा करना सिखाया। मोदी जी के जन्मदिन पर ‘हैप्पी बर्थडे’ के पोस्टर लगे तो किसी ने सवाल नहीं उठाया। फिर मोहम्मद साहब से मोहब्बत जाहिर करने में गैरकानूनी क्या है? याद रखिए, उनसे नफरत सिर्फ शैतान ही कर सकता है।"

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप