न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पहलवान अंतिम पंघल ने जीता कांस्य पदक, दिलाया रेसलिंग का पहला ओलिंपिक कोटा

भारतीय पहलवान अंतिम पंघल ने भारत को ओलिंपिक-2024 के लिए रेसलिंग का पहला कोटा दिला दिया है। सर्बिया के बेलग्रेड में चल रही वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में उन्होंने ब्रॉन्ज भी जीत लिया। यह चैंपियनशिप के मौजूदा सीजन का पहला मेडल भी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 22 Sep 2023 4:37:05

पहलवान अंतिम पंघल ने जीता कांस्य पदक, दिलाया रेसलिंग का पहला ओलिंपिक कोटा

नई दिल्ली। भारतीय पहलवान अंतिम पंघल ने भारत को ओलिंपिक-2024 के लिए रेसलिंग का पहला कोटा दिला दिया है। सर्बिया के बेलग्रेड में चल रही वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में उन्होंने ब्रॉन्ज भी जीत लिया। यह चैंपियनशिप के मौजूदा सीजन का पहला मेडल भी है।

अंतिम ने 53 किग्रा कैटेगरी के ब्रॉन्ज मेडल मैच में स्वीडन की एमा जोना डेनिस को 16-6 के अंतर से हराया। इस कैटेगरी का फाइनल आज यानी शुक्रवार को खेला जाएगा।

अंतिम वही पहलवान हैं, जिन्हें नेशनल ट्रायल जीतने के बाद भी एशियन गेम्स के लिए स्टैंड बाय में रखा गया था और उनकी जगह विनेश फोगाट को बिना ट्रायल दिए ही एशियाड की टीम में चुन लिया गया था, हालांकि विनेश विदेश में ट्रेनिंग के दौरान चोटिल हो गईं और टीम में अंतिम को मौका मिला।

इस मेडल को जीतने के बाद 19 साल की यह खिलाड़ी विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली छठी भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई। गीता फोगाट (2012), बबीता फोगाट (2012), पूजा ढांडा (2018), विनेश फोगाट (2019) और अंशु मलिक (रजत) ने भारत के लिए विश्व चैंपियनशिप में पदक जीते हैं।

दो बार की यू20 विश्व चैंपियन अंतिम अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर थी और उन्होंने तकनीकी श्रेष्ठता के माध्यम से 16-6 से जीत हासिल कर अपना पहला सीनियर विश्व चैंपियनशिप पदक जीता। अपनी कांस्य पदक जीत के रास्ते में अंतिम ने क्वालीफिकेशन में मौजूदा विश्व चैंपियन अमेरिका की ओलिविया डोमिनिक पैरिश को हराया, उसके बाद पोलैंड की रोक्साना मार्टा ज़सीना पर टीएसयू की जीत हुई।

पंघल ने पहले मुकाबले में डिफेंडिंग चैम्पियन को हराया था

19 साल की अंतिम पंघल ने अपने पहले मुकाबले में डिफेंडिंग चैम्पियन को हराया था। उन्होंने अमेरिका की डोमिनिक ओलिविया पैरिस को पहले मुकाबले में 3-2 के अंतर से हराकर अगले राउंड में एंट्री की थी।

दूसरे राउंड में अंतिम ने पोलैंड की रोकसाना मार्टा जसिना को टेक्निकल सुपिरियॉरिटी के आधार पर हराया था। वहीं क्वार्टरफाइनल में उन्होंने रूस की नैटली मलेशेवा को 9-6 के अंतर से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

बेलारुस की खिलाड़ी से सेमीफाइनल हारीं

अंतिम को सेमीफाइनल में बेलारुस की वेनेसा कालजिन्सकाया के खिलाफ 5-4 के अंतर से करीबी हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद अंतिम को ब्रॉन्ज मेडल मैच खेलने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने जीत दर्ज कर ओलिंपिक कोटा भी बुक किया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत