न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वनडे रैंकिंग में दुनिया की नंबर 1 पाकिस्तान का एशिया कप में हुआ बुरा हाल, इस नम्बर पर रही

इस वक्त वनडे रैंकिंग में दुनिया की नंबर एक टीम पाकिस्तान का एशिया कप 2023 में बुरा हाल हुआ। बाबर आजम की कप्तानी में इस टीम ने एशिया कप 2023 में अपने अभियान का समापन चौथे नंबर पर रहते हुए किया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 16 Sep 2023 6:28:47

वनडे रैंकिंग में दुनिया की नंबर 1 पाकिस्तान का एशिया कप में हुआ बुरा हाल, इस नम्बर पर रही

नई दिल्ली। इस वक्त वनडे रैंकिंग में दुनिया की नंबर एक टीम पाकिस्तान का एशिया कप 2023 में बुरा हाल हुआ। बाबर आजम की कप्तानी में इस टीम ने एशिया कप 2023 में अपने अभियान का समापन चौथे नंबर पर रहते हुए किया। पाकिस्तान की टीम के पास इस बार फाइनल में पहुंचने का अच्छा मौका था, लेकिन 14 सितंबर को कोलंबो में खेले गए मैच में इस टीम को श्रीलंका ने डकवर्थ-लुईस नियम के आधार पर 2 विकेट से हरा दिया। इस हार के साथ ही पाकिस्तान का फाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया तो वहीं 15 सितंबर को भारत को 6 विकेट से हराकर बांग्लादेश ने टूर्नामेंट का समापन तीसरे नंबर पर रहते हुए किया।

चौथे नंबर पर रही पाकिस्तान की टीम

पाकिस्तान की टीम ने सुपर चार में जगह बनाई थी और यहां पर उसे तीन मैच खेलने थे। इन तीन मैचों में बाबर आजम की टीम को सिर्फ एक मैच में ही जीत मिल पाई। सुपर 4 में पाकिस्तान ने अच्छी शुरुआत की थी और अपने पहले ही मैच में बांग्लादेश की टीम को 7 विकेट से हराया था। इसके बाद दूसरे मैच में उसका सामना भारतीय टीम के साथ हुआ, लेकिन पाकिस्तान को इस मुकाबले में टीम इंडिया ने 228 रन के बड़े अंतर से हराया था और उसके बाद तीसरे मैच में इस टीम को श्रीलंका के हाथों 2 विकेट से हार मिली।

दो बार जीता है एशिया कप

पाकिस्तान की टीम ने अब तक दो बार एशियाई चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है और इस टीम ने यह मुकाम पहली बार साल 2000 में हासिल किया था। इसके बाद पाकिस्तान की टीम ने दूसरी बार एशिया कप का टाइटल 2012 में जीता था। उसके बाद से यह टीम चैंपियन नहीं बन पाई। इस बार पाकिस्तान की टीम को खिताब का दावेदार माना जा रहा था क्योंकि इस टीम ने हाल के दिनों में शानदार प्रदर्शन किया था और वनडे की नंबर एक टीम थी, लेकिन इस टीम का बुरा हाल हुआ।

वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान की टीम का इतना बुरा हाल होना इस टीम के लिहाज से सही नहीं है क्योंकि इससे टीम के खिलाड़ियों का आत्मविश्वास और नीचे आएगा। एशिया कप में इस टीम के कप्तान बाबर आजम का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा जिसका असर साफ तौर पर टीम के प्रदर्शन पर दिखा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत