न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इंटरनेशनल क्रिकेट में 8वीं बार नाइनटीज का शिकार हुए विराट कोहली, 5 साल बाद आया ऐसा मौका

रविवार को खेले गये मैच में टीम इंडिया को 4 विकेट से जीत मिली। भारत को जीत दिलाने में टीम के पूर्व कप्तान व स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की अहम भूमिका थी जो 95 रन पर आउट हो गए थे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 23 Oct 2023 3:51:05

इंटरनेशनल क्रिकेट में 8वीं बार नाइनटीज का शिकार हुए विराट कोहली, 5 साल बाद आया ऐसा मौका

एक दिवसीय विश्व कप 2023 में रविवार को खेले गए भारत बनाम न्यूजीलैण्ड मैच में भारत ने जीत दर्ज करते हुए दो दशक से चले आ रहे जीत के सूखे को समाप्त किया। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने आखिरी बार 2003 के विश्व कप में जीत दर्ज की थी। रविवार को खेले गये मैच में टीम इंडिया को 4 विकेट से जीत मिली। भारत को जीत दिलाने में टीम के पूर्व कप्तान व स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की अहम भूमिका थी जो 95 रन पर आउट हो गए थे। इस मैच में किंग कोहली शतक के हकदार थे और शायद वह इसे पूरा भी कर लेते, लेकिन आखिरी समय पर वह कैच आउट हो गए।

विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में 8वीं बार नाइनटीज पर आउट हुए। कीवी टीम के खिलाफ खेली इस पारी के दम पर विराट कोहली आईसीसी के लिमिटेड ओवर टूर्नामेंट में 3000 रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बने साथ ही वह वर्ल्ड कप के एक सीजन में सफल रन चेज में चार अर्धशतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने।

कीवी टीम के खिलाफ विराट कोहली 95 रन बनाकर आउट हो गए और इंटरनेशनल क्रिकेट में यह 8वां मौका था जब वह नाइनटीज पर आउट हुए। कोहली बांग्लादेश के खिलाफ एक बार, वेस्टइंडीज के खिलाफ दो बार, साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक बार, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो बार और कीवी टीम के खिलाफ अब तक एक बार नाइनटीज पर आउट हो चुके हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में कोहली 5 साल के बाद नर्वस नाइनटीज का शिकार बने। न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली पहली बार नर्वस नाइनटीज पर आउट हुए। कोहली अगर इंटरनेशनल क्रिकेट में 8 बार नाइनटीज पर नहीं आउट होते तो उनके शतकों की संख्या 78 नहीं बल्कि अभी 86 होती।

इंटरनेशनल मैच में 8 बार कोहली हुए नाइनटीज पर आउट

91 रन बनाम बांग्लादेश (2010)

94 रन बनाम वेस्टइंडीज (2011)

99 रन बनाम वेस्टइंडीज (2013)

96 रन बनाम साउथ अफ्रीका (2013)

91 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया (2016)

92 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया (2017)

97 रन बनाम इंग्लैंड (2018)

95 रन बनाम न्यूजीलैंड (2023)

वनडे में छठी बार कोहली हुए नर्वस नाइनटीज पर आउट

वनडे प्रारूप में ऐसा छठी बार हुआ जब कोहली नर्वस नाइनटीज पर आउट हुए। भारत की तरफ से वनडे में सबसे ज्यादा बार नाइनटीज पर आउट होने वाले बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर थे और उनके साथ ऐसा 17 बार हुआ था। वहीं कोहली के अलावा भारत की तरफ से वनडे में नाइनटीज पर छह बार सौरव गांगुली और शिखर धवन भी आउट हुए थे। विराट कोहली ने अब गांगुली और धवन की बराबरी कर ली तो वहीं वीरेंद्र सहवाग वनडे में 5 बार नर्वस नाइनटीज का शिकार हुए थे।

वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा बार नाइनटीज पर आउट होने वाले बल्लेबाज

17 – सचिन तेंदुलकर

6 – विराट कोहली

6 – सौरव गांगुली

6 – शिखर धवन

5 – वीरेंद्र सहवाग

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत