न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वर्ल्ड कप डेब्यू भुलाना चाहेंगे श्रीलंका के गेंदबाज पथिराना और वेलालेज, 20 ओवर में लुटाए 176 रन

अफ्रीकी बल्लेबाजों ने मथीसा पथिराना और दुनिथ वेल्लालेज को खासकर टारगेट किया। वनडे वर्ल्ड कप में दोनों का यह पहला मैच था और इनकी जमकर खबर ली गई। दोनों ने कुल मिलाकर 20 ओवर में 2 विकेट लिए और 176 रन लुटाए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 07 Oct 2023 7:47:50

वर्ल्ड कप डेब्यू भुलाना चाहेंगे श्रीलंका के गेंदबाज पथिराना और वेलालेज, 20 ओवर में लुटाए 176 रन

नई दिल्ली। वर्ल्ड कप 2023 में शनिवार को साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका के गेंदबाजों की खूब कुटाई की। रस्सी वेन डेर डुसेन, क्विंटन डीकॉक और एडेन मार्करम के शतक की मदद से प्रोटियाज टीम ने 50 ओवर में 428 रन बना दिए। इस मैच में श्रीलंका के गेंदबाजों की जमकर कुटाई हुई, लेकिन अफ्रीकी बल्लेबाजों ने मथीसा पथिराना और दुनिथ वेल्लालेज को खासकर टारगेट किया। वनडे वर्ल्ड कप में दोनों का यह पहला मैच था और इनकी जमकर खबर ली गई। दोनों ने कुल मिलाकर 20 ओवर में 2 विकेट लिए और 176 रन लुटाए।

महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) में शानदार प्रदर्शन करने वाले मथीसा पथिराना पर सबकी निगाहें थीं। वर्ल्ड कप डेब्यू वह भुलाना चाहेंगे। उन्होंने 10 ओवर में 95 रन दिए। इस दौरान उन्होंने कुल 13 वाइड किए। उनकी इकॉनमी 9.50 की रही। उन्हें क्विंटन डीकॉक का विकेट मिला। पथिराना ने 2 छक्के और 13 चौके दिए। उन्होंने अपने 8वें ओवर में 26 रन दिए। मार्करम ने इस ओवर में 3 चौके और एक छक्का जड़ा।

मथीसा पथिराना और दुनिथ वेलालेज के अलावा अन्य गेंदबाजों का प्रदर्शन

मथीसा पथिराना और दुनिथ वेलालेज के अलावा कसुन रजिथा ने 10 ओवर में 90 रन खर्चे। दिलशान मदुशंका ने 10 ओवर में 86 रन दिए। उन्होंने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। दासुन शनाका ने 6 ओवर में 36 और धन्नंजय डीसिल्वा ने 4 ओवर में 39 रन दिए। दोनों गेंदबाजों को एक भी विकेट नहीं मिला। कसुन रजिथा को 1 विकेट मिला।

वेलालेज को क्लासेन ने छक्का मारा और गेंद गुम गई

एशिया कप में भारत के खिलाफ सुपर-4 मैच में शानदार प्रदर्शन करके सुर्खियों में आने वाले दुनिथ वेलालेज की भी प्रोटियाज बल्लेबाजों ने खूब कुटाई की। उन्होंने 10 ओवर में 81 रन देकर 1 विकेट लिया। उन्हें रस्सी वेन डेर डुसेन का विकेट मिला। उन्होंने 10 चौके और 3 छक्के दिए। हेनरिक क्लासेन ने 40 वें ओवर में उन्हें लगातार 2 छक्के लगाए। दूसरा छक्का इतनी दूर मारा कि गेंद ही गुम हो गई। नई गेंद मंगानी पड़ गई।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत