Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cup 2023: विश्व कप से बाहर हो सकते हैं शुभमन गिल, अफगान मैच के बाद चयन समिति की बैठक

शुभमन गिल को ठीक होने में एक सप्ताह से अधिक समय लगेगा। चयन समिति टीम प्रबंधन के साथ यह चर्चा करने के लिए तैयार है कि क्या किसी रिप्लेसमेंट की जरूरत है। ऐसा होने पर यशस्वी जयसवाल या ऋतुराज गायकवाड़ कवर के रूप में टीम में शामिल हो सकते हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 10 Oct 2023 7:30:36

World Cup 2023: विश्व कप से बाहर हो सकते हैं शुभमन गिल, अफगान मैच के बाद चयन समिति की बैठक

नई दिल्ली। विश्व कप में भारत-अफगानिस्तान मैच के बाद अजीत अगरकर की अगुआई वाली वरिष्ठ चयन समिति बैठक कर सकती है। इस दौरान यह फैसला लिया जाएगा कि आगे विश्व कप में शुभमन गिल टीम का हिस्सा होंगे या नहीं। गिल डेंगू से पीड़ित हैं। चेन्नई में वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना शुरुआती मैच नहीं खेले थे। अफगानिस्तान के खिलाफ भी वह नहीं खेलेंगे। वह चेन्नई में ही हैं। प्लेटलेट्स कम होने के कारण उन्हें सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ से बुधवार सुबह छुट्टी मिल गई थी। वह 14 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भी नहीं खेल पाएंगे।

इंडियन एक्सप्रेस को मिली जानकारी के अनुसार शुभमन गिल को ठीक होने में एक सप्ताह से अधिक समय लगेगा। चयन समिति टीम प्रबंधन के साथ यह चर्चा करने के लिए तैयार है कि क्या किसी रिप्लेसमेंट की जरूरत है। ऐसा होने पर यशस्वी जयसवाल या ऋतुराज गायकवाड़ कवर के रूप में टीम में शामिल हो सकते हैं।

डेंगू और थकान से उबरने में लगता है तीन सप्ताह

शुभमन गिल रात भर अस्पताल में रुके और सुबह आगे की जांच के बाद होटल चले गए। पता चला है कि डॉक्टरों ने उन्हें 48 घंटे आराम करने की सलाह दी है। गुरुवार को फिर उनका टेस्ट होगा। सामान्य परिस्थितियों में किसी भी मरीज को डेंगू और थकान से उबरने में कम से कम तीन सप्ताह का समय लगता है।
शुभमन गिल का शानदार प्रदर्शन

बीसीसीआई ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में बताया था कि शुभमन गिल 9 तारीख को टीम के साथ दिल्ली नहीं जाएंगे। बोर्ड ने बताया था कि वह चेन्नई में ही रुकेंगे और मेडिकल टीम की निगरानी में रहेंगे। वेस्टइंडीज दौरे पर संघर्ष को छोड़ दें तो शुभमन गिल ने शानदार प्रदर्शन किया है। वह इंडियन प्रीमियर लीग में 890 रनों के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। एशिया कप में 302 रनों के साथ बल्लेबाजी चार्ट में शीर्ष पर रहे। पिछली कुछ पारियों में उनका स्कोर 104, 74, 27, 121, 19, 58 और 67 रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
आजम खान की ED रिमांड खत्म, फिर डासना जेल भेजे गए, अगली सुनवाई 26 नवंबर को
आजम खान की ED रिमांड खत्म, फिर डासना जेल भेजे गए, अगली सुनवाई 26 नवंबर को
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
Lava ने 969 रुपये में लॉन्च किए ProBuds Xplore 13°, 30 घंटे चलेगी बैटरी
Lava ने 969 रुपये में लॉन्च किए ProBuds Xplore 13°, 30 घंटे चलेगी बैटरी
Motorola ने दिखाई Edge 70 Neo की पहली झलक, जानें फोन में क्या होगा खास
Motorola ने दिखाई Edge 70 Neo की पहली झलक, जानें फोन में क्या होगा खास
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
astrology