Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cup 2023: पहले वनडे मैच में नहीं खेलेंगे शाकिब अल हसन, एड़ी में लगी चोट, बढ़ सकती हैं बांग्लादेश की मुश्किलें

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बेहतरीन ऑलराउंडर और कप्तान शाकिब अल हसन वनडे वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत से ठीक पहले चोटिल हो गए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 29 Sep 2023 4:49:50

World Cup 2023: पहले वनडे मैच में नहीं खेलेंगे शाकिब अल हसन, एड़ी में लगी चोट, बढ़ सकती हैं बांग्लादेश की मुश्किलें

नई दिल्ली। बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बेहतरीन ऑलराउंडर और कप्तान शाकिब अल हसन वनडे वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत से ठीक पहले चोटिल हो गए। शाकिब अभ्यास के दौरान फुटबॉल खेलते समय चोटिल हो गए और उनकी दाहिनी एड़ी में चोट लगी है। इस चोट की वजह से वह बांग्लादेश के खिलाफ वॉर्म-अप मैच से बाहर हो गए साथ ही वह इस वनडे वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच नहीं खेल पाएंगे। बांग्लादेश की टीम इस वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत 7 अक्टूबर से करेगी और इस टीम का पहला मैच धर्मशाला में अफगानिस्तान के साथ होगा।

वर्ल्ड कप के पहले मैच में नहीं खेलेंगे शाकिब

वनडे वर्ल्ड कप 2023 के अभ्यास मैच में गुवाहाटी में श्रीलंका के खिलाफ टॉस के समय शाकिब अल हसन मैदान पर नहीं उतरे। उनकी जगह मेंहदी हसन मिराज ने टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली और टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पिछले कुछ दिनों से 36 साल के शाकिब अपने और तमीम इकलाब के बीच विवाद की वजह से सुर्खियों में हैं और इसकी वजह से तमीम इकबाल को वनडे वर्ल्ड कप टीम से बाहर भी कर दिया गया।
शाकिब अल हसन बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों डिपार्टमेंट में अपनी टीम बांग्लादेश के लिए अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने अब तक 240 वनडे मैच खेले हैं जिसमें 7384 रन बनाए हैं और 300 से ज्यादा विकेट लिए हैं। वनडे वर्ल्ड कप 2019 में उन्होंने 606 रन बनाए थे और इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर रहे थे।

गौरतलब है कि बांग्लादेश की टीम को अपना दूसरा अभ्यास मैच 2 अक्टूहर को गुवाहाटी में ही मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड के साथ खेलना है। अगर शाकिब की चोट गंभीर होती है और वह टीम के लिए कुछ शुरुआती मैच नहीं खेल पाते हैं तो इससे टीम को काफी नुकसान हो सकता है और उसके आगे बढ़ने की राह में परेशानी आ सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
आजम खान की ED रिमांड खत्म, फिर डासना जेल भेजे गए, अगली सुनवाई 26 नवंबर को
आजम खान की ED रिमांड खत्म, फिर डासना जेल भेजे गए, अगली सुनवाई 26 नवंबर को
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
Lava ने 969 रुपये में लॉन्च किए ProBuds Xplore 13°, 30 घंटे चलेगी बैटरी
Lava ने 969 रुपये में लॉन्च किए ProBuds Xplore 13°, 30 घंटे चलेगी बैटरी
Motorola ने दिखाई Edge 70 Neo की पहली झलक, जानें फोन में क्या होगा खास
Motorola ने दिखाई Edge 70 Neo की पहली झलक, जानें फोन में क्या होगा खास
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
astrology