न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cup 2023: 1 रन और 1 छक्का लगाते ही रोहित शर्मा तोड़ेंगे एक साथ दो रिकॉर्ड

विश्व कप 2023 में भारत को अपना अगला मैच नीदरलैंड के साथ खेलना है, जहाँ बतौर बल्लेबाज रोहित शर्मा दो रिकॉर्ड ध्वस्त करने में सफल हो सकते हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 06 Nov 2023 6:11:10

World Cup 2023: 1 रन और 1 छक्का लगाते ही रोहित शर्मा तोड़ेंगे एक साथ दो रिकॉर्ड

विश्व कप 2023 में टीम इंडिया की कमान संभाल रहे रोहित शर्मा अपनी टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। वे न सिर्फ कप्तान के तौर पर अपितु बल्लेबाज और फील्डर के तौर पर भी अपने साथियों पर गहरा प्रभाव छोड़ रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मैच में रोहित शर्मा ने तेज गति से 40 रन बनाते हुए भारत को अच्छी शुरूआत दी, जिसका बाद के बल्लेबाजों को लाभ मिला।

विश्व कप 2023 में भारत को अपना अगला मैच नीदरलैंड के साथ खेलना है, जहाँ बतौर बल्लेबाज रोहित शर्मा दो रिकॉर्ड ध्वस्त करने में सफल हो सकते हैं। रोहित शर्मा अगले लीग मैच में जैसे ही एक रन बना लेंगे वह विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे साथ ही साथ वह जैसे ही एक छक्का लगाएंगे इयोन मोर्गन और एबी डिविलियर्स के भी इस बड़ा रिकॉर्ड को तोड़ देंगे।

एक रन बनाकर रोहित तोड़ेंगे कोहली का यह रिकॉर्ड

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इस वर्ल्ड कप में अब तक खेले 8 मैचों में 442 रन बनाए हैं। बतौर कप्तान रोहित शर्मा अभी वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तानों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। अब नीदरलैंड के खिलाफ लीग मैच में वह जैसे ही 2 रन बना लेंगे विराट कोहली से आगे निकल जाएंगे और वर्ल्ड कप के एक सीजन में भारत की तरफ से बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे नंबर के खिलाड़ी बन जाएंगे। वहीं अगर उन्होंने 24 रन बना लिए तो वह सौरव गांगुली का भी रिकॉर्ड तोड़ देंगे और वर्ल्ड कप के एक सीजन में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान बन जाएंगे।

एक विश्वकप सीरीज में भारतीय कप्तान द्वारा सर्वाधिक रन

465 रन – सौरव गांगुली (2003)

443 रन – विराट कोहली (2019)

442 रन – रोहित शर्मा (2023)

एक छक्का लगाते ही टूटेगा इयोन मोर्गन और एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड

रोहित शर्मा जैसे ही इस वर्ल्ड कप के आखिरी लीग मैच में नीदरलैंड्स के खिलाफ एक छक्का लगाएंगे वह वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले कप्तान बन जाएंगे। फिलहाल वह 22 छक्के लगाकर इयोन मोर्गन की बराबरी पर आ गए हैं जिन्होंने 2019 वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान 22 छक्के लगाए थे।

एक कप्तान के रूप में विश्व कप टूर्नामेंट में सर्वाधिक छक्के

22 – रोहित शर्मा (2023)

22 – इयोन मोर्गन (2019)

21 – एबी डिविलियर्स (2015)

18 – एरोन फिंच (2019)

17 – ब्रैंडन मैकुलम (2015)

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत