न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cup 2023: 1000 रन बनाने वाले चौथे भारतीय बने रोहित शर्मा, सचिन व गांगुली को पीछे छोड़ा

रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ रन चेज के दौरान 5वें ओवर में छक्का जड़कर वर्ल्ड कप में 1000 रन पूरे किए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 11 Oct 2023 7:47:23

World Cup 2023: 1000 रन बनाने वाले चौथे भारतीय बने रोहित शर्मा, सचिन व गांगुली को पीछे छोड़ा

नई दिल्ली। अफगानिस्तान के खिलाफ विश्व कप 2023 मैच के दौरान टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने बड़ी उपलब्धि हासिल की। विश्व कप में सबसे तेज 1000 रन पूरा करने के मामले में उन्होंने डेविड वॉर्नर की बराबरी की। दोनों ने 19-19 पारी में 1000 रन पूरे किए हैं। रोहित शर्मा विश्व कप में भारत के लिए सबसे तेज 1000 रन पूरा करने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को पीछे छोड़ा।

रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ रन चेज के दौरान 5वें ओवर में छक्का जड़कर वर्ल्ड कप में 1000 रन पूरे किए। डेविड वॉर्नर और रोहित शर्मा ने 19-19 पारी में 1000 रन पूरे किए। सचिन तेंदुलकर और एबी डीविलियर्स ने 20-20 पारी में 1000 रन पूरे किए थे। इसके अलावा विवियन रिचर्ड्स और सौरव गांगुली ने 21-21 पारी में 1000 रन पूरे किए थे। अफगानिस्तान ने टीम इंडिया को 273 रन का टारगेट दिया।

सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और विराट कोहली के बाद रोहित शर्मा विश्व कप में 1000 रन तक पहुंचने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी हैं। 2019 वर्ल्ड कप रोहित शर्मा के लिए शानदार रहा था। उन्होंने 5 शतक जड़े थे। उन्होंने 9 पारी में 81 के औसत से 648 रन बनाए थे। एक वर्ल्ड कप में 5 शतक जड़ने का करनामा इससे पहले किसी खिलाड़ी ने नहीं किया था।

रोहित शर्मा ने 2015 वर्ल्ड कप में बनाए थे 330 रन

इससे पहले विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था। तेंदुलकर ने 6 वर्ल्ड कप में 6 शतक लगाए थे। रोहित ने 2019 में 5 जड़कर उनकी बराबरी कर ली थी। एक शतक उन्होंने 2015 वर्ल्ड कप में जड़ा था। 2015 वर्ल्ड कप में उन्होंने 330 रन बनाए थे। 2023 वर्ल्ड कप की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में वह सस्ते में आउट हो गए थे। वह खाता भी नहीं खेल पाए थे। जोश हेजलवुड ने उन्हें पवेलियन भेज दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत