न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cup 2023: रचिन रवीन्द्र का तूफानी शतक भी नहीं बचा सका न्यूजीलैण्ड की हार, टेबल पर चौथे स्थान पर पहुंचा आस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया ने धर्मशाला में खेले गए विश्व कप 2023 के 27वें मुकाबले में न्यूजीलैंड को 5 रनों से हरा दिया। न्यूजीलैंड को रचिन रवींद्र का तूफानी शतक और जेम्स नीशम की अर्धशतकीय पारी भी जीत नहीं दिला सकी। रोमांचक मुकाबले में कीवी टीम पर कंगारू गेंदबाज भारी पड़ गए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 28 Oct 2023 9:58:53

World Cup 2023: रचिन रवीन्द्र का तूफानी शतक भी नहीं बचा सका न्यूजीलैण्ड की हार, टेबल पर चौथे स्थान पर पहुंचा आस्ट्रेलिया

धर्मशाला। ऑस्ट्रेलिया ने धर्मशाला में खेले गए विश्व कप 2023 के 27वें मुकाबले में न्यूजीलैंड को 5 रनों से हरा दिया। न्यूजीलैंड को रचिन रवींद्र का तूफानी शतक और जेम्स नीशम की अर्धशतकीय पारी भी जीत नहीं दिला सकी। रोमांचक मुकाबले में कीवी टीम पर कंगारू गेंदबाज भारी पड़ गए। ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड ने शतक लगाया, वहीं एडम जाम्पा ने 3 विकेट लिए। जोश हेजलवुड और पैट कमिंस को दो-दो विकेट मिले। ऑस्ट्रेलियाई टीम इस जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर आ गई है।

रवींद्र के शतक के बावजूद कीवी टीम को मिली हार

ऑस्ट्रेलिया के दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम के लिए रवींद्र नंबर 3 पर बैटिंग करने आए। उन्होंने 89 गेंदों का सामना करते हुए 116 रन बनाए। इस दौरान 9 चौके और 5 छक्के लगाए। रवींद्र का यह शतक उनके लिए बेहद खास रहा। रवींद्र के साथ-साथ डेरिल मिचेल ने भी अच्छा परफॉर्म किया। उन्होंने अर्धशतक लगाया। मिचेल ने 51 गेंदों में 54 रन बनाए। इस दौरान 6 चौके और एक छक्का लगाया। डेवोन कॉनवे 28 रन और विल यंग 32 रन बनाकर आउट हुए। जेम्स नीशम ने 39 गेंदों में 58 रन बनाए। इस तरह न्यूजीलैंड टीम 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान के साथ 383 रन ही बना सकी।

वॉर्नर-हेड ने किया तूफानी प्रदर्शन

धर्मशाला में पहले बैटिंग करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए ट्रेविस हेड ने शतक लगाया। वहीं डेविड वॉर्नर ने 81 रनों की शानदार पारी खेली। ये दोनों ओपनिंग करने उतरे थे और टीम को मजबूत शुरुआत देकर पवेलियन लौटे। हेड ने 67 गेंदों में 109 रन बनाए। वॉर्नर ने 65 गेंदों में 81 रन बनाए। उन्होंने 5 चौके और 6 छक्के लगाए। ग्लेन मैक्सवेल ने 24 गेंदों में 41 रन बनाए। मिचेल मार्श 36 रन बनाकर आउट हुए, जो इंग्लिस ने 38 रनों की अहम पारी खेली। कप्तान पैट कमिंस ने 14 गेंदों में 37 रन बनाए।

बोल्ट-नीशम ने झटके 3-3 विकेट

न्यूजीलैंड के लिए ग्लेन फिलिप्स ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 10 ओवरों में 37 रन देकर 3 विकेट लिए। बोल्ट ने 10 ओवरों में 77 रन देकर 3 विकेट लिए। सैंटनर ने 10 ओवरों में 80 रन देकर दो विकेट लिए. नीशम और मैट हैनरी ने एक-एक विकेट लिया।

पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर ऑस्ट्रेलियाई टीम

कंगारू टीम जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर आ गई है। उसने 6 मैच खेले हैं और 4 में जीत दर्ज की है। उसके पास 8 पॉइंट्स हैं। न्यूजीलैंड की टीम तीसरे नंबर पर है। उसके पास भी 8 पॉइंट्स हैं। भारत दूसरे और दक्षिण अफ्रीका पहले नंबर पर है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत