न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cup 2023: अफगानिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा की पारी में टूटे कई रिकॉर्ड, 40 साल बाद कपिल देव की यादें हुई ताजा

रोहित ने मात्र 63 गेंद में शतक ठोकते हुए 16 चौके और पांच सिक्स की मदद से 131 रन की पारी खेली। इसी के साथ रोहित ने महान ऑलराउंडर और पूर्व कप्तान कपिल डेब का 40 साल पुराना एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 11 Oct 2023 11:23:29

World Cup 2023: अफगानिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा की पारी में टूटे कई रिकॉर्ड, 40 साल बाद कपिल देव की यादें हुई ताजा

नई दिल्ली। अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए तूफानी शतक लगाया है। रोहित ने मात्र 63 गेंद में शतक ठोकते हुए 16 चौके और पांच सिक्स की मदद से 131 रन की पारी खेली। इसी के साथ रोहित ने महान ऑलराउंडर और पूर्व कप्तान कपिल डेब का 40 साल पुराना एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। विश्व कप के इतिहास में यह किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा लगाया गया सबसे तेज शतक है। रोहित से पहले यह रिकॉर्ड कपिल देव के नाम था। कपिल ने 1983 विश्व कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ 72 गेंद पर ही शतक ठोक दिया था।

रोहित का यह विश्व कप में 7वां शतक था। वे विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। इस कड़ी में उन्होंने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ा है। सचिन ने विश्व कप में 6 शतक लगाए थे। रोहित ने सचिन का एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया है। विश्व कप में सफलतापूर्वक चेज़ करते हुए यह किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है।

इससे पहले सचिन ने 1996 विश्व कप में केन्या के खिलाफ नाबाद 127 रन ठोके थे। रोहित विश्व कप में सफलतापूर्वक चेज़ करते हुए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। सफलतापूर्वक चेज़ करते हुए उनका यह तीसरा शतक था। उनसे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के दिग्गज गॉर्डन ग्रीनिज़, पाकिस्तान के रमीज रज़ा और न्यूज़ीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग के नाम था। सभी ने दो - दो शतक लगाए हैं।

विश्व कप की किसी भी पारी में पहले 10 ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में रोहित दूसरे नंबर पर आ गए हैं। रोहित ने इस पारी में पहले 10 ओवर में 76 रन ठोके थे। यह रिकॉर्ड न्यूज़ीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैक्कुलम के नाम है। मैक्कुलम ने 2015 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ 77 रन बनाए थे।

20 साल बाद किसी भारतीय कप्तान ने विश्व कप में शतक लगाया है। इससे पहले सौरव गांगुली ने 2003 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में केन्या के खिलाफ शतक लगाया था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत