न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cup 2023: 5 अक्टूबर से शुरू होगा महासंग्राम, आज भारत-नीदरलैंड वार्मअप मैच

क्रिकेट का महाकुंभ कहलाने वाला विश्व कप इस बार भारत में आयोजित हो रहा है। गुरुवार 5 अक्टूबर से शुरू होने वाले इस महाकुंभ के लिए सभी प्रतिद्वंद्वी टीमें पिछले सप्ताह भारत आ चुकी हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 03 Oct 2023 11:45:11

World Cup 2023: 5 अक्टूबर से शुरू होगा महासंग्राम, आज भारत-नीदरलैंड वार्मअप मैच

नई दिल्ली। क्रिकेट का महाकुंभ कहलाने वाला विश्व कप इस बार भारत में आयोजित हो रहा है। गुरुवार 5 अक्टूबर से शुरू होने वाले इस महाकुंभ के लिए सभी प्रतिद्वंद्वी टीमें पिछले सप्ताह भारत आ चुकी हैं। भारतीय परिस्थितियों के अनुकूल स्वयं को ढालने के लिए सभी टीमों को 2-2 वार्म अप मैच खेलने का मौका मिला। लेकिन भारत सिर्फ एक ही मैच खेल पा रहा है। उसका पहला वार्म अप मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। भारत और नीदरलैंड का मंगलवार को वर्ल्ड कप 2023 वार्मअप मैच में आमना-सामना होगा। दोनों टीम दोपहर डेढ़ बजे से तिरुवनंतपुरम के मैदान पर उतरेंगी। यह भारत और नीदरलैंड का दूसरा जबकि ओवरऑल नौवां अभ्यास मैच है।

गौरतलब है कि 5 अक्टूबर को वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले सभी 10 टीमों को 2-2 वार्मअप मुकाबले खेलने का मौका दिया गया। भारत और नीदरलैंड का पहला प्रैक्टिस मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। भारत ने शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ गुवाहाटी में टॉस जीतकर बैटिंग चुनी थी लेकिन मौसम विलेन बन गया। वहीं, नीदरलैंड और ऑस्ट्रेलिया के अभ्यास मैच में 23 ओवर का ही खेल हो सका।

रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम अब नीदरलैंड के खिलाफ मैच में अपनी तैयारियों को पुख्ता करना चाहेगी। भारत वर्ल्ड कप से पहले अपने बल्लेबाजी क्रम और गेंदबाजी आक्रमण को आजमाएगा। हर टीम को अपने स्क्वॉड के 15 खिलाड़ियों को मैदान पर उतारने की अनुमित है क्योंकि वॉर्मअप मुकाबलों को आधिकारिक दर्जा हासिल नहीं है। हालांकि, फील्डिंग के समय सिर्फ 11 खिलाड़ी ही मौजूद रहेंगे।

टीम इंडिया ने हाल ही में अच्छा प्रदर्शन किया है। भारत ने वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-1 से वनडे सीरीज जीती। भारत ने उससे पहले श्रीलंका को रौंदकर एशिया कप 2023 पर कब्जा जमाया। भारत वर्ल्ड कप में अपने अभियान का आगाज 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगा। नीदरलैंड टीम टूर्नामेंट में अपना पहला 6 अक्टूबर को पाकिस्तान के विरुद्ध खेलेगी।

भारत की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, के.एल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह।

नीदरलैंड

स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओडोड, वेस्ले बर्रेसी, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, साइब्रैंड एंगेलब्रेक्ट, लोगान वैन बीक, शारिज अहमद, आर्यन दत्त, रूलोफ वैन डेर मेरवे, तेजा निदामानुरु, साकिब जुल्फिकार, पॉल वैन मीकेरेन, रयान क्लेन।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत