न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cup 2023: इब्राहिम जादरान ने अफगान शरणार्थियों को समर्पित किया पुरस्कार

अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को हराने के बाद यह दूसरा बड़ा उलटफेर किया। अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया। अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान को उनकी मैच जिताऊ पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जिसे उन्होंने अफगान शरणार्थियों के लिए समर्पित कर दिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 24 Oct 2023 5:04:08

World Cup 2023: इब्राहिम जादरान ने अफगान शरणार्थियों को समर्पित किया पुरस्कार

वर्ल्ड कप में सोमवार को अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को वनडे क्रिकेट के इतिहास में पहली बार पटखनी दे दी। बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम विश्व कप में लगातार तीसरा मैच हार गई। वहीं अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को हराने के बाद यह दूसरा बड़ा उलटफेर किया। अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया। अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान को उनकी मैच जिताऊ पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जिसे उन्होंने अफगान शरणार्थियों के लिए समर्पित कर दिया।

पाकिस्तान से निकाले गए शरणार्थियों के समर्पित किया अवॉर्ड

इब्राहिम जादरान ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में 87 रन की मैच विनिंग पारी खेली। उन्हें इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। उन्होंने इस अवॉर्ड को ‘अफगान शरणार्थियों’ के लिए समर्पित कर दिया, जिन्हें पाकिस्तान ने अपने मुल्क से निकाल दिया था। जादरान ने पोस्ट मैच अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान कहा कि मैं इस अवॉर्ड को उन लोगों के लिए समर्पित कर रहा हूं जिन्हें पाकिस्तान ने अपने मुल्क से निकाल अफगानिस्तान भेज दिया है।

गुरबाज के साथ की 130 रन की साझेदारी

इब्राहिम जादरान ने अपनी पारी को लेकर कहा कि मैं ऊपर वाले का शुक्रिया अदा करता हूं कि मुझे इतने बड़े टूर्नामेंट में ऐसा प्रदर्शन करने की शक्ति दी। जादरान ने इस दौरान कहा कि वह अपनी पारी को और लंबा चलाना चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। बता दें कि जादरान की बहुमूल्य पारी की बदौलत ही अफगानिस्तान की टीम 283 रन के लक्ष्य को सिर्फ 2 विकेट खोकर हासिल कर पाई। जादरान और गुरबाज (65) के बीच पहले विकेट के लिए 130 रन की अहम साझेदारी हुई थी, जिसने अफगानिस्तान की जीत की नींव रखी थी।

की गुरबाज की तारीफ

इसके बाद जादरान ने दूसरे विकेट के लिए रहमत शाह (77) के साथ 65 रन की साझेदारी की। आखिर में रहमत शाह और कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी (नाबाद 48) ने तीसरे विकेट के लिए 96 रन की साझेदारी कर अपनी टीम को मैच जिता दिया। जादरान ने अपने सलामी जोड़ीदार गुरबाज की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि गुरबाज के साथ कई बार बड़ी साझेदारियां हो चुकी हैं। हम दोनों के बीच अच्छी समझ है। हम अंडर 16 से एकसाथ खेल रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत