न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cup 2023: विवाद व विकेटों के शीघ्र पतन के बावजूद श्रीलंका ने दिया बांग्लादेश को 280 रन का लक्ष्य, असलांका ने मारा शतक

बांग्लादेश बनाम श्रीलंका विश्व कप 2023 का 38वां मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने चरिस असलांका के शतक के दम पर बांग्लादेश के सामने 280 रनों का लक्ष्य रखा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 06 Nov 2023 7:26:24

World Cup 2023: विवाद व विकेटों के शीघ्र पतन के बावजूद श्रीलंका ने दिया बांग्लादेश को 280 रन का लक्ष्य, असलांका ने मारा शतक

नई दिल्ली। विश्व कप 2023 का दिल्ली में खेला जा रहा मुकाबला अपने आप में एक इतिहास बन गया है। जब भी क्रिकेट इतिहास में खिलाड़ियों के अजब तरीके से आउट होने की बात होगी, श्रीलंका के बल्लेबाज एंजेलो मैथ्यूज का जिक्र जरूर होगा। उनके जिक्र के बिना इतिहास अधूरा रह जाएगा। इस ऐतिहासिक मैच में आज श्रीलंका ने तमाम विवादों के बावजूद बांग्लादेश को 280 रन का लक्ष्य देने में कामयाबी प्राप्त कर ली।

बांग्लादेश बनाम श्रीलंका विश्व कप 2023 का 38वां मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने चरिस असलांका के शतक के दम पर बांग्लादेश के सामने 280 रनों का लक्ष्य रखा है। श्रीलंकाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। पहले ही ओवर में शोरिफुल इस्लाम ने कुसल परेरा (4) को आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद कप्तान कुसल मेंडिस (19), पथुम निसंका (41) और सदीरा समरविक्रमा (41) भी जल्द पवेलियन लौट गए।

सदीरा के आउट होने के बाद बैटिंग करने आए एंजेलो मैथ्यूज के विकेट को लेकर विवाद हुआ, टाइम आउट के चलते उन्हें बिना कोई गेंद खेले पवेलियन लौटना पड़ा। 135 रन पर श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौट गई थी। मगर मैथ्यूज के विवादित विकेट ने श्रीलंकाई खिलाड़ियों का जोश बढ़ा दिया और टीम ने असलांका की 108 रनों की पारी के दम पर 279 रन बोर्ड पर लगाए।

गौरतलब है कि विश्व कप की तालिका की नजर से इस मैच का कोई औचित्य नहीं रहा है। बांग्लादेश और श्रीलंका दोनों टीमें सेमीफाइनल व प्रतियोगिता से बाहर हो चुकी हैं। लेकिन टूटने व बनने वाले रिकॉर्ड की नजर से यह महत्वपूर्ण है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत