Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cup 2023 IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया की धीमी शुरुआत, डेविड वॉर्नर और स्मिथ क्रीज पर; 6 ओवर के बाद स्कोर 16/1

वर्ल्ड कप 2023 का पांचवां मुक़ाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया। चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 08 Oct 2023 2:40:59

World Cup 2023 IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया की धीमी शुरुआत, डेविड वॉर्नर और स्मिथ क्रीज पर; 6 ओवर के बाद स्कोर 16/1

चेन्नई। वर्ल्ड कप 2023 का पांचवां मुक़ाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया। चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

इस मैच में स्टार भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल नहीं खेल रहे हैं। गिल को डेंगू हुआ है और वे अभी रिकवर नहीं कर पाये हैं। उनकी जगह युवा खब्बू बल्लेबाज ईशान किशन को मौका मिला है। वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड अभी उपलब्ध नहीं हैं। उसके अलावा सीन एबॉट और जोश इंगलिस को आज मौका नहीं दिया गया है।

वर्ल्ड कप 2023 का 5वां मैच जल्द शुरू होने जा रहा है। मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टीम इंडिया के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। ओपनर बैटर शुभमन गिल यह मैच नहीं खेल रहे। भारतीय टीम 3 स्पिनर्स के साथ उतर रही है। आर अश्विन, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा को मौका मिला है। रोहित शर्मा के साथ ईशान किशन ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं। बतौर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को मौका मिला है।




शुभमन गिल बाहर

शुभमन गिल यह मैच में नहीं खेल रहे हैं, यह टीम के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि वे इस समय बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया था। वे 2 मैच में उतरे। एक शतक और एक अर्धशतक लगाया। भारतीय टीम सीरीज 2-1 से जीतने में सफल रही थी। गिल ने एशिया कप 2023 में भी शतक ठोका था। वे टूर्नामेंट में 300 से अधिक रन बनाने वाले इकलौते बैटर रहे थे। भारत ने एशिया कप का खिताब भी जीता था।

36 साल पहले का बदला लेना चाहेंगे रोहित


वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड टीम इंडिया के खिलाफ बेहतरीन रहा है। दोनों के बीच अब तक 12 मुकाबले खेले गए हैं। ऑस्ट्रेलिया की टीम 8 मैच जीतने में सफल रही है। दूसरी ओर भारतीय टीम सिर्फ 4 ही मुकाबले जीत सकी है। चेन्नई में 1987 के वर्ल्ड कप के एक मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को एक रन से मात दी थी। ऐसे में रोहित शर्मा 36 साल पहले मिली हार का बदला भी लेना चाहेंगे।

भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे में हेड-टू-हेड


भारत और ऑस्ट्रेलिया के वनडे में हेड-टू-हेड रेकॉर्ड की बात करें तो अभी तक दोनों का 149 बार आमना-सामना हुआ है। जिसमें से भारत ने 56 तो ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 83 मैचों में जीत हासिल की है। जबकि 10 मैच बेनतीजा रहे हैं। वहीं, भारत ने ऑस्ट्रेलिया के साथ अपनी सरजमीं पर कुल 70 वनडे खेले हैं। जिसमें से भारत ने 32 तो कंगारू टीम ने 38 मैच जीते हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

ऑस्ट्रेलिया - पैट कमिंस (कप्तान), डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, एडम जम्पा।

भारत - रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर/सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology