न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cup 2023: एडन मार्करम ने रचा इतिहास, लगाया वनडे विश्व कप का सबसे तेज शतक

साउथ अफ्रीका के एडन मार्करम ने इतिहास रचते हुए वनडे वर्ल्ड कप का सबसे तेज़ शतक जड़ दिया है। उन्होंने महज़ 49 गेंदों में शतक पूरा किया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 07 Oct 2023 7:56:24

World Cup 2023: एडन मार्करम ने रचा इतिहास, लगाया वनडे विश्व कप का सबसे तेज शतक

नई दिल्ली । साउथ अफ्रीका के एडन मार्करम ने इतिहास रचते हुए वनडे वर्ल्ड कप का सबसे तेज़ शतक जड़ दिया है। उन्होंने महज़ 49 गेंदों में शतक पूरा किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड आयरलैंड के केविन ओब्रायन के पास था, जिन्होंने 50 गेंदों में शतक लगाया था। आयरलैंड के केविन ने 2011 के विश्व कप इंग्लैंड के खिलाफ 50 गेंदों में शतक लगाया था। वहीं मार्करम ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप का सबसे तेज़ शतक लगाने के कारनामें को अंजाम दिया।

मार्करम 54 गेंदों में 196.30 के स्ट्राइक रेट से 106 रनों की पारी खेल पवेलियन लौटे। उनकी इस पारी में 14 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। वे चौथे नंबर पर बल्लेबाज़ी करने के लिए उतरे थे। पारी की शुरुआत से ही मार्करम आक्रामक अंदाज़ में दिखाई दिए। श्रीलंकाई गेंदबाज़ उनके आगे पूरी तरह बेबस दिखाई दे रहे थे।

वहीं वर्ल्ड कप में सबसे तेज़ शतक लगाने वाले बल्लेबाज़ों की लिस्ट में साउथ अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज़ एबी डिविलियर्स भी शामिल हैं। 2015 के विश्व कप में डिविलियर्स ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ 52 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया था। डिविलियर्स पहले इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर थे, लेकिन अब चौथे नंबर पर आ गए हैं।

वनडे वर्ल्ड कप में सबसे तेज़ शतक लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज़

—49 गेंद- एडन मार्करम (साउथ अफ्रीका) बनाम श्रीलंका- 2023 वर्ल्ड कप

—50 गेंद- केविन ओब्रायन (आयरलैंड) बनाम इंग्लैंड- वर्ल्ड कप 2011

—51 गेंद- ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया) बनाम श्रीलंका- वर्ल्ड कप 2015

—52 गेंद- एबी डिविलियर्स (साउथ अफ्रीका) बनाम वेस्टइंडीज़- वर्ल्ड कप 2015

—57 गेंद- इयोन मोर्गन (इंग्लैंड) बनाम अफगानिस्तान- वर्ल्ड कप 2019.

अफ्रीका की ओर से लगे 3 शतक

गौरतलब है कि श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में साउथ अफ्रीका की ओर से तीन शतक लगे. एडन मार्करम के अलावा क्विंटन डी कॉक और रासी वेन डर डुसेन ने भी शतक लगाया। डी कॉक ने 100 और वेन डर डुसेन ने 108 रनों की पारी खेली।

दक्षिण अफ्रीका का जबरदस्त बल्लेबाजी प्रदर्शन लाजवाब था और वे 50 ओवर में 5 विकेट पर 428 रन तक पहुंच गए, जो अब विश्व कप इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। क्विंटन डी कॉक और रासी वान डेर डुसेन ने दूसरे विकेट के लिए 204 रनों की शानदार साझेदारी के साथ मंच तैयार किया, फिर एडेन मार्करम ने शेष 20 ओवरों में विश्व कप का अब तक का सबसे तेज शतक - 49 गेंदों में बनाया। यह भी पहली बार था कि विश्व कप की एक पारी में तीन बल्लेबाजों ने 100 रन बनाए हैं, और 2022 में इंग्लैंड के नीदरलैंड दौरे के बाद पहली बार किसी टीम ने ऐसा किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत