न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप: नदीम के पास पाकिस्तान का झंडा नहीं था, तिरंगे के साथ खिंचवाई फोटो

फोटो सेशन के दौरान गोल्ड विनर नीरज और ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले चेक रिपब्लिक के याकूब वेदलेच अपने-अपने देश का झंडा लेकर खड़े थे। नदीम के पास पाकिस्तान का झंडा नहीं था। नीरज ने नदीम को भी आवाज देकर अपने पास बुलाया। नदीम आए और चोपड़ा के पास आकर खड़े हो गए। दोनों ने तिरंगे के साथ फोटो खिंचवाई।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 28 Aug 2023 4:58:34

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप: नदीम के पास पाकिस्तान का झंडा नहीं था, तिरंगे के साथ खिंचवाई फोटो

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2023 में गोल्ड जीतने वाले नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के जेवलिन थ्रोअर अरशद नदीम का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि फोटो सेशन के दौरान गोल्ड विनर नीरज और ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले चेक रिपब्लिक के याकूब वेदलेच अपने-अपने देश का झंडा लेकर खड़े थे। नदीम के पास पाकिस्तान का झंडा नहीं था। नीरज ने नदीम को भी आवाज देकर अपने पास बुलाया। नदीम आए और चोपड़ा के पास आकर खड़े हो गए। दोनों ने तिरंगे के साथ फोटो खिंचवाई।

नीरज वर्ल्ड चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय हैं। जबकि अरशद इस टूर्नामेंट में पदक जीतने वाले पहले पाकिस्तानी एथलीट हैं। नीरज ने फाइनल में 88.17 मीटर थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता, जबकि अरशद ने 87.82 मीटर थ्रो के साथ सिल्वर मेडल।

हम हांगझू में फिर मिलेंगे- नीरज

नीरज ने कहा, 'मैं इवेंट के बाद अरशद नदीम से मिला और हमें खुशी हुई कि दोनों देश स्पोर्ट्स में बेहतर कर रहे हैं। हम अपने यूरोपीय अपोनेंट पर जीत पा कर खुश है। खेलों के बीच दोनों देशों में राइवलरी हमेशा बनी रहेगी। मुझे लगता है कि इस जीत के बाद से एशियन गेम्स के लिए फैंस की उम्मीदें अब बढ़ जाएंगी। हम हांगझू में फिर मिलेंगे।'

क्वालिफाइंग राउंड में नीरज ने सीजन का बेस्ट जेवलिन थ्रो किया था

नीरज ने क्वालिफाइंग राउंड के अपने पहले प्रयास में ही 88.77 मीटर थ्रो किया, जो उनका सीजन का बेस्ट स्कोर रहा। इसके साथ ही उन्होंने पेरिस ओलिंपिक का टिकट भी हासिल कर लिया।

नीरज ने इसी साल मई में दोहा डायमंड लीग में अपने सीजन का बेस्ट 88.67 मीटर हासिल किया था। ओलिंपिक, एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने के अलावा 25 साल के नीरज चोपड़ा डायमंड लीग चैंपियन भी हैं।

टोक्यो ओलिंपिक में नदीम ने उठाया था नीरज का भाला

नीरज चोपड़ा पहले भी नदीम का बचाव कर चुके है। ओलिंपिक 2020 के दौरान जेवलिन थ्रो फाइनल से पहले नीरज को अपना जेवलिन नहीं मिल रहा था। बाद में वह पाकिस्तानी एथलीट अरशद नदीम के हाथों में मिला।

सोशल मीडिया पर नीरज के कई फैन अरशद पर यह आरोप लगाने लगे कि वे नीरज के जेवलिन के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। वहीं कुछ लोगों ने कहा कि वे नीरज को परेशान करना चाहते थे। इस पर नीरज ने ट्वीट कर लोगों से कहा था कि वे बिना नियम जाने किसी पर निशाना न साधें। उन्होंने कहा कि अरशद ने कुछ भी गलत नहीं किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल