न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Asian Games 2023: महिला हॉकी टीम का एशियाई खेलों में शानदार आगाज, सिंगापुर को 13-0 से दी मात

भारतीय महिला हॉकी टीम ने हांगझू एशियाई खेलों में अपनी शानदार शुरुआत की। युवा स्ट्राइकर संगीता कुमारी की हैट्रिक की मदद से भारतीय महिला हॉकी टीम ने बुधवार 27 सितंबर 2023 को 19वें एशियाई खेलों के पूल ए के शुरुआती मैच में सिंगापुर को 13-0 से हरा दिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 27 Sep 2023 3:22:41

Asian Games 2023: महिला हॉकी टीम का एशियाई खेलों में शानदार आगाज, सिंगापुर को 13-0 से दी मात

नई दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी टीम ने हांगझू एशियाई खेलों में अपनी शानदार शुरुआत की। युवा स्ट्राइकर संगीता कुमारी की हैट्रिक की मदद से भारतीय महिला हॉकी टीम ने बुधवार 27 सितंबर 2023 को 19वें एशियाई खेलों के पूल ए के शुरुआती मैच में सिंगापुर को 13-0 से हरा दिया। भारतीय महिलाओं ने पहले दो क्वार्टर में 8 गोल किए। हाफ टाइम के बाद सिंगापुर की खिलाड़ियों ने कुछ संघर्ष किया और पांच गोल ही खाए।

सिंगापुर के खिलाफ भारतीय महिला हॉकी टीम की यह सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले उसकी सिंगापुर के खिलाफ सबसे बड़ी जीत 10-0 से थी। मैच में अनुभवी सलीमा टेटे और वंदना कटारिया ने मिलकर भारत के लिए 11वां गोल किया और महिला हॉकी में सिंगापुर के खिलाफ भारतीय टीम ने अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर कर लिया।

मैच की सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि इस मैच में 10 भारतीय महिलाओं ने गोल किए। भारत की ओर से 18 खिलाड़ी मैदान में उतरीं। संगीता ने गोल की हैट्रिक (23वें, 47वें, 56वें) लगाई, जबकि नवनीत कौर ने 14वें मिनट में दो बार गोल किया। उदिता (छठे), सुशीला चानू (आठवें), दीपिका (11वें), दीप ग्रेस एक्का (17वें), नेहा (19वें), सलीमा टेटे (35वें), मोनिका (52वें) और वंदना कटारिया (56वें) अन्य गोल स्कोरर रहीं।

इससे पता चलता है कि भारतीय महिला टीम इस मल्टी नेशन टूर्नामेंट में अच्छी फॉर्म में है। मैच में हर क्वार्टर में कम से कम एक गोल हुआ। पहला क्वार्टर भारत के लिए 5 गोल के साथ सबसे अच्छा रहा। दूसरे क्वार्टर में 3, जबकि तीसरे में एक गोल किया। चौथे क्वार्टर में भारतीय टीम ने 4 गोल किए। अब भारतीय महिला टीम की अगली चुनौती 29 सितंबर को मलेशिया के खिलाफ होगी।

मैच के बाद कप्तान सविता ने कहा, यह अच्छी परफॉर्मेंस थी। हम नतीजे से खुश हैं। युवा लड़कियों ने सीनियर खिलाड़ियों का अच्छा साथ निभाया। इससे हमारा काम आसान हो गया। हम टूर्नामेंट को मैच-दर-मैच ले रहे हैं। हमारा अगला ध्यान मलेशिया पर है। हमारे पास एक दिन का अंतराल है। इसमें हम मलेशिया के खेल की तैयारी और अध्ययन करेंगे। हम सिर्फ अपनी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

हमारा लक्ष्य ओलंपिक के लिए सीधा क्वालिफाई करना: कप्तान सविता

सविता ने कहा, हमारे पूल में कोरिया भी है। वह बहुत अच्छी टीम है, लेकिन हम जीतने और पूल में शीर्ष पर रहने की कोशिश करेंगे। हमारी मानसिकता सही है, हर कोई जानता है कि वे यहां क्यों हैं। हमारा लक्ष्य सीधे (ओलंपिक के लिए) क्वालिफाई करना है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत