न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

न्यूजीलैंड की हार के साथ बांग्लादेश का WTC में खुला खाता, भारत को पछाड़कर पहुँची दूसरे नम्बर पर

नजमुल हुसैन शंटो की कप्तानी में खेल रही बांग्लादेश की टीम भारत को पछाड़कर दूसरे नंबर पर पहुंच गई है जबकि पाकिस्तान पहले नंबर पर विराजमान है। पिछले 23 महीने में बांग्लादेश की न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में यह दूसरी जीत है। बांग्ला टाइगर्स ने अपने घर में पहली बार टेस्ट में कीवियों का शिकार किया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 02 Dec 2023 4:37:40

न्यूजीलैंड की हार के साथ बांग्लादेश का WTC में खुला खाता, भारत को पछाड़कर पहुँची दूसरे नम्बर पर

नई दिल्ली। बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को 150 रन से रौंदकर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस जीत से मेजबान बांग्लादेश की टीम का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट टेबल में खाता खुल गया है। नजमुल हुसैन शंटो की कप्तानी में खेल रही बांग्लादेश की टीम भारत को पछाड़कर दूसरे नंबर पर पहुंच गई है जबकि पाकिस्तान पहले नंबर पर विराजमान है। पिछले 23 महीने में बांग्लादेश की न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में यह दूसरी जीत है। बांग्ला टाइगर्स ने अपने घर में पहली बार टेस्ट में कीवियों का शिकार किया।

मौजूदा सीजन में बांग्लादेश की टीम पहली बार टेस्ट खेलने उतरी थी। उसने न्यूजीलैंड को पराजित कर पूरे 12 अंक हासिल हुए। इस अंक के साथ बांग्लादेश की टीम भारत को पछाड़कर दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। भारतीय टीम ने इस सीजन में अभी तक दो टेस्ट मैच खेले हैं। विंडीज के खिलाफ टीम इंडिया ने एक टेस्ट ड्रॉ खेला था जबकि एक में उसे जीत मिली थी। 66.67 प्रतिशत और 16 प्वॉइंट के साथ दूसरे नंबर पर खिसक गया है।

ताइजुल इस्लाम ने झटके 10 विकेट

लेफ्ट आर्म स्पिनर ताइजुल इस्लाम ने अपने करियर में दूसरी बार मैच में 10 विकेट लेने का कारनामा किया, जिससे बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में 150 रन से करारी शिकस्त दी। ताइजुल ने पहली पारी में 109 रन देकर 4 और दूसरी पारी में 75 रन देकर 6 विकेट लिए। न्यूजीलैंड की टीम 332 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए खेल के पांचवें और अंतिम दिन पहले सत्र में ही 181 रन बनाकर आउट हो गई। दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच 6 दिसंबर से मीरपुर में खेला जाएगा।

डब्ल्यूटीसी पॉइंट टेबल में यूं होता है रैंकिंग का निर्धारण

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में रैंकिंग का निर्धारण जीत प्रतिशत के आधार पर होता है। इसलिए भारतीय टीम को बांग्लादेश ने पछाड़ दिया है। डब्ल्यूटीसी पॉइंट टेबल में पाकिस्तान की टीम पहले नंबर पर हैं। पाकिस्तान ने इस सीजन खेले अपने दोनों टैस्ट मैच जीते हैं। पाकिस्तान टीम के 24 अंक हैं और वह 100 प्रतिशत जीत अंक के साथ पहले नंबर पर हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत