न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

RCB से वापस ली गई IPL 2025 की ट्रॉफी, ये है वजह

आईपीएल 2025 में आरसीबी ने पहली बार चैंपियन बनकर इतिहास रचा। हालांकि, जीत के बाद ओरिजनल ट्रॉफी नियमों के तहत वापस ले ली गई। जानिए इस ट्रॉफी वापसी की वजह और आरसीबी की विक्ट्री परेड के दौरान हुई भगदड़ का पूरा सच।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 04 Jun 2025 10:24:01

RCB से वापस ली गई IPL 2025 की ट्रॉफी, ये है वजह

आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए आरसीबी ने आखिरकार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। 17 वर्षों तक निराशा झेलने के बाद आरसीबी ने पहली बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया। फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रनों से हराकर विराट कोहली और रजत पाटीदार के हाथों में आईपीएल की चमचमाती ट्रॉफी आई और आरसीबी के समर्थकों का सपना भी साकार हो गया। लेकिन इस ऐतिहासिक जीत के बाद आरसीबी से यह ओरिजनल ट्रॉफी वापस ले ली गई, जिसकी वजह आईपीएल के नियम हैं। आइए जानते हैं कि आखिर यह क्यों हुआ।

चैंपियन टीम को नहीं दी जाती ओरिजनल आईपीएल ट्रॉफी

दरअसल, आईपीएल चैंपियन बनने वाली टीम को ओरिजनल ट्रॉफी नहीं दी जाती, बल्कि विजेता टीम को उसकी रेप्लिका दी जाती है। आरसीबी को जब आईपीएल का खिताब मिला, तब उन्हें एक ओरिजनल ट्रॉफी दी गई थी, लेकिन बाद में उसे वापस लेकर टीम को स्टेडियम में रेप्लिका थमाई गई। इसका मतलब है कि ओरिजनल ट्रॉफी केवल एक होती है और अलग-अलग चैंपियंस को उनकी जीत की स्मृति के रूप में रेप्लिका दी जाती है।

आरसीबी ने की भव्य विक्ट्री परेड

आरसीबी ने पहली बार आईपीएल जीतने पर अपने फैंस के लिए शानदार विक्ट्री परेड का आयोजन किया। बुधवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम में पूरी टीम मौजूद थी, जहां विराट कोहली और कप्तान रजत पाटीदार ने फैंस का धन्यवाद किया। विराट ने आरसीबी के समर्थकों से अपील की कि वे रजत पाटीदार को ज्यादा से ज्यादा समर्थन दें क्योंकि वे आने वाले कई सीज़न तक टीम की कमान संभालेंगे। विराट कोहली ने इस जीत को अपने करियर के सबसे खास पलों में से एक बताया।

हालांकि इस खुशी के माहौल में एक बड़ी त्रासदी भी हुई। चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ में 11 लोग मारे गए। ये लोग आरसीबी के स्टार खिलाड़ियों को देखने के लिए जमा हुए थे, लेकिन भारी भीड़ के कारण ये हादसा हुआ। घटना की जांच के आदेश तुरंत जारी कर दिए गए हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?