न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्टों से विराट ने वापस लिया नाम, कारण का खुलासा नहीं किया

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे। किंग कोहली ने व्यक्तिगत कारणों से यह फैसला किया है। दोनों देशों के बीच खेले जाने वाले 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 25 जनवरी से हैदराबाद में शुरू होने वाला है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 22 Jan 2024 5:43:46

इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्टों से विराट ने वापस लिया नाम, कारण का खुलासा नहीं किया

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे। किंग कोहली ने व्यक्तिगत कारणों से यह फैसला किया है। दोनों देशों के बीच खेले जाने वाले 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 25 जनवरी से हैदराबाद में शुरू होने वाला है। इससे पहले विराट कोहली हैदराबाद टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया के साथ जुड़ गए थे और अभ्यास भी शुरू कर दिया था, लेकिन अचानक से ही उन्होंने इस सीरीज के पहले दो मैचों से अपना नाम वापस ले लिया। दोनों देशों के बीच दूसरा टेस्ट मैच विशाखापत्तनम में 2 फरवरी से खेला जाएगा।

कोहली ने टीम मैनेजमेंट और सेलेक्टर्स से बात की

विराट कोहली के इस फैसले के बाद बीसीसीआई ने मीडिया और उनके फैंस से अनुरोध किया है कि वह इस दौरान उनकी गोपनीयता का सम्मान करें और उनके व्यक्तिगत कारणों की प्रकृति पर अटकलें लगाने से बचें। विराट कोहली ने इसे लेकर रोहित शर्मा, टीम प्रबंधन और सेलेक्टर्स से बात की और कहा कि देश का प्रतिनिधित्व करना उनकी प्राथमिकता रही है, लेकिन अभी उनसे लिए जिस तरह की व्यक्तिगत परिस्थितियां हैं उसमें उनकी उपस्थिति अनिवार्य है और इसकी वजह से वह दो मैच का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।

चौथे नंबर पर कौन

विराट कोहली का टेस्ट प्रारूप में इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन रहा है और उनका पहले दो टेस्ट मैचों से बाहर होना टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका है क्योंकि टीम इंडिया इस परिस्थिति के लिए शायद ही तैयार रही होगी। अब भारतीय टीम मैनेजमेंट के सामने यह बड़ी समस्या होगी कि उनकी जगह चौथे नंबर पर किस बल्लेबाज को मौका दिया जाए। फिलहाल टीम के लिए पारी की शुरुआत रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल करेंगे तो वहीं तीसरे नंबर पर शुभमन गिल होंगे। अब विराट के नहीं होने से केएल राहुल चौथे नंबर पर आ सकते हैं जबकि पांचवें नंबर पर श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल