न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विराट कोहली ने IPL 2026 में रचा नया कीर्तिमान, लगातार चौथे सीजन 600+ रन बनाकर गेल और राहुल को छोड़ा पीछे

विराट कोहली ने IPL 2026 में नया इतिहास रचते हुए लगातार चौथे सीजन 600+ रन पूरे कर लिए हैं। इस खास रिकॉर्ड के साथ उन्होंने क्रिस गेल और केएल राहुल को पीछे छोड़ दिया। जानिए कोहली के नए रिकॉर्ड और RCB की बड़ी जीत की पूरी कहानी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 27 May 2026 7:59:51

विराट कोहली ने IPL 2026 में रचा नया कीर्तिमान, लगातार चौथे सीजन 600+ रन बनाकर गेल और राहुल को छोड़ा पीछे

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का बल्ला आईपीएल 2026 में लगातार आग उगल रहा है। हर मैच के साथ वह नए रिकॉर्ड अपने नाम करते जा रहे हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए क्वालीफायर-1 मुकाबले में भी कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली। हालांकि वह अर्धशतक से चूक गए, लेकिन उनकी छोटी और तेज पारी ने उन्हें आईपीएल इतिहास में सबसे अलग मुकाम पर पहुंचा दिया।

धर्मशाला में खेले गए इस बड़े मुकाबले में विराट कोहली ने सिर्फ 25 गेंदों पर 43 रन बनाए। उनकी इस तेजतर्रार पारी में 5 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। इसी दौरान उन्होंने IPL 2026 में अपने 600 रन भी पूरे कर लिए। इसके साथ ही कोहली आईपीएल इतिहास में लगातार चार सीजन तक 600 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

लगातार चार सीजन 600+ रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने कोहली

विराट कोहली पिछले चार सीजन से लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने 2023 में 639 रन बनाए थे। इसके बाद 2024 में उनका बल्ला और ज्यादा चला और उन्होंने 741 रन ठोक दिए। 2025 में कोहली ने 657 रन बनाए और अब 2026 में भी वह 600 रन का आंकड़ा पार कर चुके हैं।

जारी सीजन में कोहली ने अब तक 15 मैचों में 50.00 की औसत से 600 रन बना लिए हैं। उनके बल्ले से इस सीजन एक शतक और चार अर्धशतक निकले हैं। लगातार चार साल तक इस स्तर की निरंतरता बनाए रखना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं माना जाता, लेकिन कोहली ने एक बार फिर साबित कर दिया कि क्यों उन्हें दुनिया के सबसे महान बल्लेबाजों में गिना जाता है।

क्रिस गेल और केएल राहुल को छोड़ा पीछे

इस रिकॉर्ड के साथ विराट कोहली ने आईपीएल के दो बड़े बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया है। इससे पहले लगातार तीन सीजन 600+ रन बनाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल और केएल राहुल के नाम था।

केएल राहुल ने 2020 से 2022 तक लगातार तीन सीजन में 600 से ज्यादा रन बनाए थे। वहीं वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने 2011, 2012 और 2013 में यह उपलब्धि हासिल की थी। अब कोहली चार लगातार सीजन में 600+ रन बनाकर इस सूची में अकेले शीर्ष पर पहुंच गए हैं।

IPL में सबसे ज्यादा बार 600+ रन बनाने वाले बल्लेबाज

विराट कोहली सिर्फ लगातार रन बनाने में ही नहीं, बल्कि एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा बार 600+ रन बनाने के मामले में भी नंबर-1 पर हैं। उन्होंने कुल छह बार एक सीजन में 600 से ज्यादा रन बनाए हैं।

इस सूची में दूसरे नंबर पर केएल राहुल हैं, जिन्होंने चार बार यह उपलब्धि हासिल की है। हालांकि इस सीजन राहुल बेहद करीब पहुंचकर भी 600 रन पूरे नहीं कर सके। दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज ने 14 मैचों में 593 रन बनाए और सिर्फ 7 रन से इस खास आंकड़े से चूक गए।

लगातार सबसे ज्यादा 600+ रन वाले खिलाड़ी

4 बार – विराट कोहली (2023-26)
3 बार – केएल राहुल (2020-22)
3 बार – क्रिस गेल (2011-13)
2 बार – शुभमन गिल (2025-26)
2 बार – साई सुदर्शन (2025-26)
2 बार – डेविड वॉर्नर (2016-17)
एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा बार 600+ रन
6 बार – विराट कोहली
4 बार – केएल राहुल
3 बार – शुभमन गिल
3 बार – डेविड वॉर्नर
3 बार – क्रिस गेल
2 बार – साई सुदर्शन
2 बार – फाफ डुप्लेसी
2 बार – सूर्यकुमार यादव

40+ रन बनाकर आउट होने वालों की सूची में भी आगे निकले कोहली

विराट कोहली ने गुजरात के खिलाफ 43 रन बनाकर एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह अब आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 40 या उससे अधिक रन बनाकर आउट होने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

कोहली अब तक 19 बार 40+ स्कोर बनाकर आउट हुए हैं। इस मामले में उनसे आगे सिर्फ मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा हैं, जो 20 बार 40s में आउट हुए हैं।

IPL में सबसे ज्यादा बार 40s में आउट होने वाले बल्लेबाज

20 बार – रोहित शर्मा
19 बार – विराट कोहली
18 बार – शिखर धवन
15 बार – ब्रेंडन मैकुलम
15 बार – अजिंक्य रहाणे
14 बार – संजू सैमसन
14 बार – रॉबिन उथप्पा
14 बार – डेविड वॉर्नर
13 बार – श्रेयस अय्यर

RCB ने बनाया प्लेऑफ इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर

क्वालीफायर-1 मुकाबले में RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 254 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। यह आईपीएल प्लेऑफ इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बन गया है। टीम की ओर से कप्तान रजत पाटीदार ने 33 गेंदों में नाबाद 93 रन की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने 5 चौके और 9 छक्के लगाए।

इसके अलावा कृणाल पंड्या ने 43 रन बनाए, जबकि देवदत्त पडिक्कल ने 30 और वेंकटेश अय्यर ने 19 रन का योगदान दिया। गुजरात की ओर से कगिसो रबाडा और जेसन होल्डर ने दो-दो विकेट लिए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा को एक सफलता मिली।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत