न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रिजर्व डे पर भड़के वेंकटेश प्रसाद, यह बेशर्मी है, दूसरे दिन भी खेल खराब करे बारिश तो...

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद ने एशिया कप 2023 के सुपर फोर राउंड में केवल भारत और पाकिस्तान के बीच मैच के लिए रिजर्व दिन रखने के लिए एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) की आलोचना की है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 09 Sep 2023 3:28:08

रिजर्व डे पर भड़के वेंकटेश प्रसाद, यह बेशर्मी है, दूसरे दिन भी खेल खराब करे बारिश तो...

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद ने एशिया कप 2023 के सुपर फोर राउंड में केवल भारत और पाकिस्तान के बीच मैच के लिए रिजर्व दिन रखने के लिए एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) की आलोचना की है। एसीसी ने शुक्रवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच के लिए प्लेइंग कंडीशन में बदलाव का एलान किया था और साथ ही रिजर्व दिन की घोषणा की थी। भारत और पाकिस्तान के बीच मैच 10 सितंबर को श्रीलंका के कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाला है। यदि भारत और पाकिस्तान के मैच के दौरान बारिश की वजह से उस दिन खेल नहीं होता है, तो मैच 11 सितंबर को फिर वहीं से शुरू किया जाएगा, जहां पर पहले दिन खत्म हुआ था।

वेंकटेश प्रसाद ने क्या लिखा?

पूर्व भारतीय गेंदबाज ने एसीसी के फैसले की आलोचना की और कहा कि चार देशों में से सिर्फ दो टीमों के लिए अलग नियम रखना अनैतिक है। वेंकटेश ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर लिखा- अगर यह सच है तो यह पूरी तरह से बेशर्मी है। आयोजकों ने टूर्नामेंट का मजाक उड़ाया है और बाकी दो टीमों के लिए अलग-अलग नियमों के साथ टूर्नामेंट आयोजित करना अनैतिक है। न्याय के नाम पर यह केवल तभी उचित होगा जब इसे पहले दिन ही रद्द कर दिया जाए। भगवान करे कि दूसरे दिन और अधिक बारिश हो और ये दुर्भावनापूर्ण योजनाएं सफल नहीं हो पाएं।

बीच टूर्नामेंट बदले गए नियम

इस टूर्नामेंट में सिर्फ एशिया कप फाइनल के लिए रिजर्व-डे का प्रावधान था, लेकिन भारत और पाकिस्तान मैच के लिए एशियाई क्रिकेट परिषद ने खास प्लान तैयार किया। पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बाद, सुपर फोर में भारत का अगला मैच 12 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ है।

भारत पाकिस्तान ग्रुप राउंड का मैच रद्द किया गया

भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप राउंड का मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया और दोनों टीमों को एक-एक अंक बांटना पड़ा था। हार्दिक पांड्या के 87 और ईशान किशन के 82 रनों की मदद से भारतीय पारी 48.5 ओवर में 266 रन पर सिमट गई थी। हालांकि, इसके बाद बारिश ने खलल डाला और पाकिस्तान को एक भी गेंद का सामना किए बिना मैच रद्द कर दिया गया।

बांग्लादेश के कोच ने भी किया था विरोध

इससे पहले बांग्लादेश के मुख्य कोच चंडिका हथुरुसिंघा ने शुक्रवार को कहा था कि केवल भारत-पाकिस्तान मैच के लिए रिजर्व दिन रखना आदर्श नहीं है और उनकी टीम भी रिजर्व-डे का फायदा उठाना चाहती थी क्योंकि कोलंबो में बारिश की संभावना है। मैंने किसी अन्य टूर्नामेंट में इस तरह की चीज नहीं देखी है। टूर्नामेंट के बीच में नियमों में बदलाव। एशिया कप में हर एक भाग लेने वाले देश का प्रतिनिधित्व करने वाली एक तकनीकी समिति है। हो सकता है कि उन्होंने किसी अन्य कारण से यह निर्णय लिया हो। यह आदर्श नहीं है और हम भी रिजर्व डे चाहेंगे।

श्रीलंका के कोच भी हुए थे हैरान

वहीं, श्रीलंका के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड ने कहा था- जब मैंने इस बारे में पहली बार सुना तो काफी हैरान था। लेकिन हम प्रतियोगिता के आयोजक नहीं हैं इसलिए हम इसके बारे में बहुत कुछ नहीं कर सकते हैं। ईमानदारी से कहूं तो यह एक समस्या होगी यदि रिजर्व डे कुछ टीमों को अंक प्रदान करता है और कुछ टीमें इस वंछित रह जाती हैं, लेकिन हम इसके बारे में कुछ नहीं कर सकते हैं इसलिए हम तैयारी करेंगे और मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।

कोलंबो में भारी बारिश की संभावना

अगले सप्ताह भी कोलंबो में भारी बारिश की संभावना है। टूर्नामेंट का आधिकारिक मेजबान पीसीबी, कोलंबो मैचों को हंबनटोटा में स्थानांतरित करने की योजना पर था, लेकिन एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) ने स्टेकहोल्डर्स को एक मेल भेजा। जानकारी के मुताबिक, पहले आयोजकों और अधिकारियों को हंबनटोटा शिफ्ट करने का आदेश दे दिया गया था, लेकिन अचानक से प्लान में बदलाव हुआ और एसीसी ने कहा कि मैच मूल रूप से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कोलंबो में ही खेले जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत