न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

35 गेंदों में शतक लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी की कमाई जानकर रह जाएंगे दंग...जानिए फैमिली के बारे में

IPL इतिहास के सबसे कम उम्र में खेलने वाले क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी अपनी शानदार पारी से सबका दिल जीत चुके हैं। राजस्थान रॉयल्स के इस युवा खिलाड़ी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों में तूफानी शतक जड़कर भारतीय क्रिकेट में नया रिकॉर्ड बनाया है। जानिए वैभव की कुल संपत्ति, पारिवारिक पृष्ठभूमि और उनके संघर्ष की कहानी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 01 May 2025 12:11:16

35 गेंदों में शतक लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी की कमाई जानकर रह जाएंगे दंग...जानिए फैमिली के बारे में

IPL इतिहास में सबसे कम उम्र में खेलने वाले क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी अब अपनी उम्र से कहीं ज्यादा अपने जबरदस्त रिकॉर्ड के चलते चर्चा में हैं। राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा बने वैभव का नाम अब हर क्रिकेट प्रेमी की जुबां पर है। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ सिर्फ 35 गेंदों में तूफानी शतक लगाकर दर्शकों को चौंका दिया है। इस प्रदर्शन के बाद वह आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। आइए जानते हैं वैभव की कुल संपत्ति, पारिवारिक पृष्ठभूमि और उनके संघर्ष की कहानी।

कौन हैं वैभव सूर्यवंशी?

वैभव का जन्म 27 मार्च 2011 को बिहार के समस्तीपुर जिले के मोतीपुर गांव में हुआ था। उन्होंने महज 9 साल की उम्र में क्रिकेट की शुरुआत कर दी थी और इसी उम्र में एक क्रिकेट एकेडमी जॉइन की। उनके पहले कोच कोई और नहीं, बल्कि उनके पिता संजीव सूर्यवंशी ही थे, जिन्होंने वैभव को शुरू से ट्रेनिंग दी।

IPL में डेब्यू करते ही बने करोड़पति

राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी को आईपीएल ऑक्शन में 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा, जब उनकी उम्र सिर्फ 13 साल थी। उन्होंने हाल ही में राजस्थान टीम के साथ अपना 14वां जन्मदिन मनाया, और इसके कुछ समय बाद उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ डेब्यू करने का मौका मिला। उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये था, लेकिन राजस्थान और दिल्ली कैपिटल्स दोनों के बीच बोलीबाज़ी में उनका मूल्य करोड़ से ऊपर चला गया।

ब्रांड एंडोर्समेंट की ओर बढ़ते कदम

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वैभव को अब ब्रांड एंडोर्समेंट के ऑफर भी मिलने लगे हैं। हालांकि इस संबंध में विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन जिस तरह से वह क्रिकेट जगत में तेजी से उभरे हैं, इससे तय है कि आने वाले दिनों में वह विज्ञापनों से भी मोटी कमाई करेंगे।

कितनी है वैभव सूर्यवंशी की कुल संपत्ति?

इस समय उनकी अधिकतर कमाई आईपीएल अनुबंध से ही है। इसके अलावा उन्होंने बिहार की अंडर-19 टीम से रणजी ट्रॉफी और वीनू मांकड़ ट्रॉफी में भी भाग लिया है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कुल नेटवर्थ लगभग 2 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। साथ ही, 35 गेंदों में शतक जड़ने की उपलब्धि पर बिहार सरकार की ओर से मुख्यमंत्री ने उन्हें 10 लाख रुपये की इनामी राशि देने की घोषणा की है।

संघर्षों से भरी प्रेरणादायक कहानी

वैभव के पिता एक किसान हैं और खेती-बाड़ी करते हैं। उन्होंने वैभव को क्रिकेटर बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। रिपोर्ट्स के अनुसार, जब वैभव को पटना जाकर ट्रेनिंग लेनी थी, उस वक्त पैसों की भारी जरूरत थी, तब उनके पिता ने जमीन बेचकर बेटे का सपना पूरा किया। आज उनका संघर्ष रंग लाया है और वैभव देशभर में एक नई पहचान बना चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत