न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

विश्व कप से पहले अपनी लय में आया आस्ट्रेलिया का यह बल्लेबाज, बनाए टीम की ओर से सर्वाधिक रन

राजकोट वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया डेविड वॉर्नर पारी की शुरुआत करने मिचेल मार्श के साथ उतरे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 27 Sep 2023 6:25:03

विश्व कप से पहले अपनी लय में आया आस्ट्रेलिया का यह बल्लेबाज, बनाए टीम की ओर से सर्वाधिक रन

राजकोट। भारत के साथ 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलते हुए आस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने स्वयं को पूरी तरह से विश्व कप के लिए तैयार कर लिया है। हालांकि आस्ट्रेलिया के हाथ से यह सीरीज निकल गई है लेकिन उसके खिलाड़ियों ने अपनी फार्म को वापस पाने में सफलता प्राप्त कर ली है। इन खिलाड़ियों में सबसे अहम है ओपनर डेविड वार्नर का अपनी लय में वापस आना। वार्नर ने भारत के खिलाफ 3 मैचों में 161 रन बनाए जो आस्ट्रेलिया के सबसे सर्वाधिक व्यक्तिगत तौर पर बनाए गए रन हैं। वॉर्नर ने मोहाली और इंदौर के बाद बुधवार, 27 सितंबर 2023 को राजकोट में भी अर्धशतक जड़ा। ट्रेविस हेड के चोटिल होने के बाद उनका रन बनाना 5 बार की वर्ल्ड चैंपियन टीम के लिए अच्छी खबर है।

राजकोट वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया डेविड वॉर्नर पारी की शुरुआत करने मिचेल मार्श के साथ उतरे। दोनों ने ताबड़तोड़ रन बनाकर बड़े स्कोर की नींव रखी। पहले विकेट के लिए 8.1 गेंद पर 78 रन जोड़े। प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर विकेटकीपर केएल राहुल को कैच थमाने से पहले डेविड वॉर्नर ने 34 गेंद पर 6 चौके और 4 छक्के की मदद से 56 रन ठोक दिए।

वॉर्नर ने इससे पहले मोहाली वनडे में 53 गेंद पर 6 चौके और 2 छक्के की मदद से 52 रन बनाए थे। रविंद्र जडेजा ने उन्हें शुभमन गिल के हाथों कैच कराया था। इंदौर वनडे में रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर आउट होने से पहले डेविड वॉर्नर ने 39 गेंद पर 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 53 रन बनाए थे। वॉर्नर 3 मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्याद रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। पहले नंबर पर शुभमन गिल हैं। गिल ने 2 मैचों में 178 रन बनाए हैं।

डेविड वॉर्नर ने 3 मैच की 3 पारियों में 53.67 के औसत से 161 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 127.78 का रहा। उन्होंने 19 चौके और 7 छक्के लगाए। वॉर्नर का फॉर्म में होना ऑस्ट्रेलिया के लिए अच्छी खबर है। वर्ल्ड कप में उनके जैसे अनुभवी खिलाड़ी के फॉर्म में होना कोई भी टीम चाहेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?