न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रविवार 8 अक्टूबर से परवान चढ़ेगा विश्व कप का रोमांच, यादगार होगा भारत बनाम आस्ट्रेलिया मैच

5 अक्टूबर से शुरू हुआ वनडे क्रिकेट मैच में अभी तक कोई रोमांच पैदा नहीं हो पाया है। स्टेडियम में दर्शकों की कमी मैच खेलने वाली टीमों को बहुत अखर रही है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 07 Oct 2023 4:37:14

रविवार 8 अक्टूबर से परवान चढ़ेगा विश्व कप का रोमांच, यादगार होगा भारत बनाम आस्ट्रेलिया मैच

नई दिल्ली। 5 अक्टूबर से शुरू हुआ वनडे क्रिकेट मैच में अभी तक कोई रोमांच पैदा नहीं हो पाया है। स्टेडियम में दर्शकों की कमी मैच खेलने वाली टीमों को बहुत अखर रही है। दर्शकों की कमी को देखते हुए यह भी कहा जा रहा है कि अब वनडे क्रिकेट के प्रति लोगों की रुचि कम हो गई। वे फटाफट क्रिकेट के छोटे फॉर्मेट टी-20 को ज्यादा पसन्द करने लगे हैं, जिसमें हर गेंद पर खेल रोमांचक नजर आता है। उम्मीद की जा रही है 8 अक्टूबर को होने वाले भारत बनाम आस्ट्रेलिया मैच में स्टेडियम में दर्शकों की तादाद बहुतायत में नजर आएंगी।

रोहित शर्मा की अगुवाई में आत्मविश्वास से ओतप्रोत भारतीय टीम रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी। मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में दोपहर 2 बजे से होगा। पैट कमिंस की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराना आसान नहीं है। चेपॉक पर दोनों टीमों के बीच यादगार मुकाबले खेले गए हैं। चाहे वह 1986 में टाई रहा टेस्ट हो या 2001 की टेस्ट सीरीज का निर्णायक मैच या रिलायंस कप का करीबी मुकाबला।

चेन्नई की गर्मी ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़ी चुनौती

भारत की बल्लेबाजी जहां विश्व स्तरीय है तो ऑस्ट्रेलिया का तेज आक्रमण भी कुछ कम नहीं। चेन्नई की भीषण गर्मी उनके लिए हालांकि बड़ी चुनौती साबित होगी। भारत के पास ऐसा कप्तान है जो 19 नवंबर को कप थामकर भारतीय क्रिकेट के इतिहास का नया अध्याय लिखना चाहेगा। वहीं इस पीढ़ी के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज विराट कोहली को सचिन तेंदुलकर से आगे निकलने के लिए तीन वनडे शतक और बनाने हैं।

अगले विश्व कप में अधिकतर खिलाड़ी नहीं दिखेंगे

इनमें से अधिकांश चार साल बाद विश्व कप में नहीं दिखेंगे और अपनी फिटनेस के दम पर कोहली अगर खेल भी पाते हैं तो यह कोई नहीं जानता कि यह प्रारूप प्रासंगिक और आकर्षक रहेगा या नहीं। भारतीय टीम विश्व कप जीतती है तो यह वनडे क्रिकेट के लिए संजीवनी का भी काम करेगा। रोहित को बतौर बल्लेबाज अपनी आक्रामकता बरकरार रखनी होगी।

जीत के लिए रोहित को लेने होंगे बड़े फैसले

इसके अलावा यह तय करना होगा कि तीसरे विशेषज्ञ स्पिनर के रूप में अश्विन को कब उतारना है और किन मैदानों पर 360 डिग्री बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव उपयोगी होंगे। उन्हें शार्दुल ठाकुर की हौसलाअफजाई करनी होगी जब वह महंगे साबित हो रहे होंगे या फिर ईशान किशन को बताना होगा कि मिचेल स्टार्क जैसे गेंदबाजों से भयभीत होने की जरूरत नहीं है।

चेपॉक की विकेट पर बीच के ओवरों में भारतीय स्पिनरों का प्रदर्शन निर्णायक साबित हो सकता है। चेपॉक पर भारत ने 14 वनडे में से सात जीते हैं और छह हारे हैं जबकि एक मैच रद्द हो गया था। ऑस्ट्रेलिया ने यहां छह में से पांच वनडे जीते हैं।

गिल के खेलने पर संदेह

शुभमन गिल लगातार बल्ले से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन उनके डेंगू होने की रिपोर्ट्स आई हैं। ऐसे में उनके ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला मैच खेलने पर संदेह है। ऐसे में ईशान किशन और रोहित शर्मा टीम के लिए ओपन करते दिख सकते हैं।

रोहित, कोहली, अश्विन को छोड़नी होगी छाप

बारह साल पहले तेंदुलकर को कंधे पर उठाने वाले कोहली आज उसी मुकाम पर खड़े हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि कोहली विश्व कप जीत चुके हैं। रोहित भी 2007 टी20 विश्व कप और रविचंद्रन अश्विन 2011 विश्व कप जीत चुके हैं। लेकिन इन टूर्नामेंटों में जीत के सूत्रधार दूसरे दिग्गज थे और ये खिलाड़ी सहयोगी भूमिका में थे। यह अब उनका विश्व कप है।

रोहित, कोहली और अश्विन अपनी विरासत छोड़ जाना चाहते हैं। 34 वर्ष के रविंद्र जडेजा या 33 वर्ष के मोहम्मद शमी भी पीछे नहीं हैं। जसप्रीत बुमराह के लिए भी यह ‘अभी या कभी नहीं’ वाला मामला है।

भारत की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।

ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग 11

डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, एलेक्स कैरी, मार्कस स्टोइनिस, एडम जांपा, पैट कमिंस (कप्तान) और मिचेल स्टार्क।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल