नई दिल्ली। एक दिवसीय विश्व कप 2023 में आज श्रीलंका और बांग्लादेश के मध्य खेले जा रहे 38वें मुकाबले में एक ऐसा रिकॉर्ड बना जो विश्व कप इतिहास में इससे पहले कभी नहीं बना है। केवल विश्व कप इतिहास में ही नहीं अपितु अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भी कभी ऐसा नहीं हुआ। इस मैच में श्रीलंका के बल्लेबाज एंजेलो मैथ्यूज को कुछ इस तरह से आउट दिया गया जो कभी भी इंटरनेशनल क्रिकेट में नहीं हुआ था। एंजेलो मैथ्यूज को टाइम आउट दिया गया और श्रीलंका ने अपना पांचवां विकेट गंवा दिया।
🏏😔THIS is FIRST TIME in INTERNATIONAL CRICKET.
Bangladesh appealed against Angelo Mathews for timeout and he was given out. #SLvsBAN #BANvsSL #CWC23 pic.twitter.गलत हेलमेट लेकर पहुंचे मैथ्यूज
यह वाकया तब हुआ जब 25वें ओवर की दूसरी गेंद पर सदीरा समराविक्रमा आउट हो गए। इसके बाद गेंदबाजी कर रहे शाकिब अल हसन ने फील्ड पर आने वाले बल्लेबाज एंजेलो मैथ्यूज के खिलाफ टाइम आउट की अपील कर दी। दरअसल मैथ्यूज पहले गलत हेलमेट लेकर आ गए थे इसके बाद उन्होंने हेलमेट चेंज करने की बात कही। इस पर शाकिब ने अपील कर दी। फील्ड अंपायर मराइस एरसमस ने इस पर बार-बार पूछा शाकिब से की सही में आप अपील कर रहे हैं, क्या? बांग्लादेश के कप्तान बोले कि, जी हां हम अपील कर रहे हैं। इसके बाद एरसमस ने मैथ्यूज को आउट दे दिया।Angelo Mathews came with the wrong helmet.
— Johns. (@CricCrazyJohns) November 6, 2023
Then Substitute came with the right helmet but time was passing & umpires were unhappy - then Bangladesh appealed for timed out and he was over 3 minutes so Mathews was given out. pic.twitter.com/ooOQ8QuIh2क्या था पूरा मामला?
दरअसल जिस वक्त एंजेलो मैथ्यूज क्रीज पर आए उनके हाथ में जो हेलमेट था वो ठीक नहीं था। इसके बाद सब्सटीट्यूट खिलाड़ी दूसरा हेलमेट लेकर पहुंचा। अंपायर्स इससे खुश नहीं दिखे, उन्होंने श्रीलंकाई बल्लेबाज से बात की। फिर बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टाइम आउट की अपील कर दी। अंपायर ने शाकिब से इस बारे में पूछा कि खेल भावना के तहत क्या वह अपील वापस लेना चाहते हैं। इस पर शाकिब ने मना कर दिया। अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ और मराइस एरसमस ने उन्हें आउट दे दिया। मैथ्यूज ने फिर अंपायर को समझाया लेकिन वह नहीं माने और उन्हें आउट दे दिया।Angelo Mathews became the first batter in international cricket to be dismissed in this manner 👀
— ICC (@ICC)
Why was he given out? 🧐#CWC23 #BANvSLhttps://t.co/4VS5s1Nf5sAngelo Mathews tried to tell Shakib Al Hasan that delay happened due to helmets, but Shakib refused to take his appeal back. pic.twitter.com/XK8v4gGbOE
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) November 6, 2023














