Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉल ट्रैकर और खराब अंपायरिंग के शिकार हुए स्टीव स्मिथ और मार्कस स्टोइनिस

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच में स्टीव स्मिथ और मार्कस स्टोइनिस के विकेट पर विवाद हुआ। स्मिथ के आउट होने पर बॉल ट्रैकर पर सवाल उठे। वह बॉल ट्रैकर को देखकर हैरान रह गए। वहीं टीवी अंपायर के खराब फैसले का शिकार हो गए स्टोइनिस को कॉट बहाइंडआउट दे दिया गया। ऐसा लग रहा था कि गेंद उनके दाएं गलव्स पर लगी थी, जो बैट के संपर्क में नहीं था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 13 Oct 2023 12:35:53

बॉल ट्रैकर और खराब अंपायरिंग के शिकार हुए स्टीव स्मिथ और मार्कस स्टोइनिस

नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच में स्टीव स्मिथ और मार्कस स्टोइनिस के विकेट पर विवाद हुआ। स्मिथ के आउट होने पर बॉल ट्रैकर पर सवाल उठे। वह बॉल ट्रैकर को देखकर हैरान रह गए। वहीं टीवी अंपायर के खराब फैसले का शिकार हो गए स्टोइनिस को कॉट बहाइंडआउट दे दिया गया। ऐसा लग रहा था कि गेंद उनके दाएं गलव्स पर लगी थी, जो बैट के संपर्क में नहीं था।

ऑस्ट्रेलिया की पारी के 18वें ओवर में कैगिसो रबाडा की गेंद पर क्विंटन डी कॉक ने लेग साइड में डाइव लगाते हुए कैच लिया। मैदान पर जोल विल्सन ने इसे नॉट आउट दिया था। अफ्रीका ने रिव्यू लिया और अल्ट्राएज से पता चला कि गेंद ने स्टोइनिस के दाएं हाथ के गलव्स को छुआ था।

स्टोइनिस ने बल्ले का हैंडल छोड़ दिया

हालांकि, ऐसा लगा रहा था स्टोइनिस ने बल्ले का हैंडल छोड़ दिया था। थर्ड अंपायर रिचर्ड केटलबोरो को लगा कि दाहिना दस्ताना बाएं से सटा हुआ था जिससे वह बल्ला पकड़े हुए थे। केटलबोरो ने कहा, “हाथ उनके ऊपरी हाथ से जुड़ा हुआ है, इसलिए बल्ले के संपर्क में है और हमें स्पष्ट स्पाइक दिखा है।” इसके बाद चेक किया गया कि डीकॉक ने क्लीन कैच लिया है या नहीं? स्टोइनिस को 5 रन पर आउट दे दिया गया। उन्हें मैदानी अंपायर्स से बहस करते देखा गया।
स्टीवन स्मिथ के विकेट पर विवाद

इससे पहले स्टीवन स्मिथ के विकेट पर विवाद हुआ था । रबाडा के पहले ओवर में स्मिथ स्टंप्स के अक्रॉस आए और उनके पैड पर गेंद लगी। बॉल-ट्रैकिंग टेक्निक ने दिखाया कि गेंद लेग स्टंप के ऊपर लगती। स्मिथ यह देखकर हैरान रह गए नहीं थे। मैदानी अंपायर जोल विल्सन भी हैरान रह गए थे, जिन्हें अपना फैसला बदलना पड़ा। उनके आउट होने पर जीत के लिए 312 के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 3 विकेट पर 50 रन हो गया। जब स्टोइनिस आउट हुए तो उनका स्कोर 6 विकेट पर 70 रन हो गया था।

ऑस्ट्रेलिया को 134 रन से हार मिली

मार्नस लाबुशेन दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के दौरान नॉन-स्ट्राइकर छोर पर थे। उन्होंने कहा कि स्टोइनिस के मामले में ऐसा लग रहा था कि “दोनों गलव्स सटे नहीं थे। हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि इस निर्णय से परिणाम पर असर पड़ने की संभावना नहीं थी। ऑस्ट्रेलिया को 134 रन से हार का सामना करना पड़ा। टीम 2023 वर्ल्ड कप में लगातार दो मैच हार गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चीन ने की पुष्टि, 19 नवंबर को शेनझेन में मिलेंगे ट्रंप, पुतिन और शी जिनपिंग
चीन ने की पुष्टि, 19 नवंबर को शेनझेन में मिलेंगे ट्रंप, पुतिन और शी जिनपिंग
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
आजम खान की ED रिमांड खत्म, फिर डासना जेल भेजे गए, अगली सुनवाई 26 नवंबर को
आजम खान की ED रिमांड खत्म, फिर डासना जेल भेजे गए, अगली सुनवाई 26 नवंबर को
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
Lava ने 969 रुपये में लॉन्च किए ProBuds Xplore 13°, 30 घंटे चलेगी बैटरी
Lava ने 969 रुपये में लॉन्च किए ProBuds Xplore 13°, 30 घंटे चलेगी बैटरी
Motorola ने दिखाई Edge 70 Neo की पहली झलक, जानें फोन में क्या होगा खास
Motorola ने दिखाई Edge 70 Neo की पहली झलक, जानें फोन में क्या होगा खास
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
astrology