न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फाइनल से पहले श्रीलंका को लगा तगड़ा झटका, स्पिनर महीश तीक्ष्णा चोटिल, रविवार को खेलना मुश्किल

एशिया कप 2023 का फ़ाइनल मुक़ाबला गत चैम्पियन श्रीलंका और भारत के बीच खेला जाएगा। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में 17 सितम्बर को खेले जाने वाले इस हाईवोल्टेज मुक़ाबले से पहले श्रीलंका टीम को एक बड़ा झटका लगा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 15 Sep 2023 6:56:16

फाइनल से पहले श्रीलंका को लगा तगड़ा झटका, स्पिनर महीश तीक्ष्णा चोटिल, रविवार को खेलना मुश्किल

नई दिल्ली। एशिया कप 2023 का फ़ाइनल मुक़ाबला गत चैम्पियन श्रीलंका और भारत के बीच खेला जाएगा। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में 17 सितम्बर को खेले जाने वाले इस हाईवोल्टेज मुक़ाबले से पहले श्रीलंका टीम को एक बड़ा झटका लगा है। इस टूर्नामेंट में शानदार गेंदबाजी करने वाले उनके स्टार स्पिनर महीश तीक्ष्णा चोटिल हो गए हैं। उन्हें हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई है। ऐसे में उनके रविवार को भारत के खिलाफ फाइनल में खेलने की उम्मीद कम है।

गुरुवार को पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए सुपर 4 मुक़ाबले में फील्डिंग के दौरान तीक्ष्णा की दाहिनी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया। जिसके चलते उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। चोटिल होने के बावजूद तीक्ष्णा ने हिम्मत नहीं हारी और वापस आकार अपने स्पैल के सभी ओवर फेंके और अपनी टीम को फ़ाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

तीक्ष्णा की चोट काफी गंभीर थी। स्पैल पूरा करने के बाद टीम के साथियों की मदद से उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया। अब उनकी स्थिति का आकलन करने के लिए शुक्रवार यानि आज उनका स्कैन किया जाएगा। पाकिस्तान के खिलाफ तीक्ष्णा ने नई गेंद से अपना पहला स्पैल पूरा किया और पहले 5 ओवर में केवल 14 रन दिए। इसके बाद वे मैदान से बाहर चले गए। बारिश के कारण मैच रुकने के बाद 28वें ओवर में वह दोबारा गेंदबाजी करने आए और मोहम्मद नवाज को आउट कर पवेलियन भेज दिया।

35-39 ओवर के बीच तीक्ष्णा ने अपना दूसरा स्पैल किया। इस दौरान वे गेंदबाजी करने में सहज नहीं दिख रहे थे क्योंकि वह हैमस्ट्रिंग में खिंचाव से जूझ रहे थे। हालांकि, उन्होंने 9 ओवर का अपना स्पैल 42 रन और एक विकेट लेकर पूरा किया। तीक्ष्णा श्रीलंका के वनडे सेटअप का अहम हिस्सा है। वह 2023 में वनडे में 15 मैचों में 17.45 की औसत से 31 विकेट लेकर उनके सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। अगर तीक्ष्णा फिट रहे तो निस्संदेह वह श्रीलंका की 2023 आईसीसी वर्ल्ड कप टीम के प्रमुख सदस्य होंगे। टीमों को टूर्नामेंट के लिए अपनी अंतिम टीमें 28 सितंबर तक जमा करनी होंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत