न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चोट के बाद श्रेयस अय्यर ने की जबरदस्त वापसी, लगाया वनडे करियर का तीसरा शतक

आस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की वनडे श्रृखला के दूसरे मैच में टीम इंडिया के दो बल्लेबाजों गिल और अय्यर शतक लगाते हुए विश्व कप में टीम में अपने चयन की सार्थकता सिद्ध की। दायें हाथ के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर और सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 24 Sep 2023 5:38:31

चोट के बाद श्रेयस अय्यर ने की जबरदस्त वापसी, लगाया वनडे करियर का तीसरा शतक

इंदौर। आस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की वनडे श्रृखला के दूसरे मैच में टीम इंडिया के दो बल्लेबाजों गिल और अय्यर शतक लगाते हुए विश्व कप में टीम में अपने चयन की सार्थकता सिद्ध की। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुक़ाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर कुटाई की है। दायें हाथ के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर और सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया है।

अय्यर ने 90 गेंद पर 11 चौके और तीन सिक्स की मदद से 105 रनों की पारी खेली। यह उनके वनडे करियर का तीसरा शतक है। यह शतक करीब एक साल के बाद आया है। पिछले साल 9 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने शतक लगाया था और 113 रनों की पारी खेली
थी।

श्रेयस अय्यर पिछले एक साल से चोट के चलते टीम से बाहर थे। अय्यर ने अपने स्ट्रेस फ्रैक्चर को ठीक करने के लिए पीठ की सर्जरी करवाई थी। इसके बाद लंबे समय तक वह नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में रहे। चोट से ठीक होने के बाद उन्होंने टीम में वापसी की। वह एशिया कप के ग्रुप दौर में पाकिस्तान और नेपाल के खिलाफ खेले थे, लेकिन सुपर-4 में पाकिस्तान से होने वाले मैच से ठीक पहले उन्होंने पीठ में ऐंठन की शिकायत की और टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

इसके बाद ऐसा लग रहा था कि श्रेयस अय्यर को वर्ल्ड कप में भी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस सीरीज में उन्होंने वापसी की। पहले मैच में वे अनलकी रहे और रनआउट हो गए। लेकिन इस वनडे में उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी और बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतक ठोक दिया। वर्ल्ड कप के 11 दिन पहले अय्यर की इस जोरदार पारी से टीम मैनेजमेंट के साथ फैंस भी बेहद खुश होंगे। इनके फॉर्म में वापस आने से भारतीय मिडिल ऑर्डर की समस्या भी हल हो गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत