Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

चाइना सुपर ओपन में भारतीय शटलर्स का शर्मनाक प्रदर्शन, चुनौती समाप्त

इंडोनेशियाई जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहला गेम 21-17 से जीत लिया। लेकिन, भारतीय खिलाड़ियों ने तेजी से वापसी की और दूसरा गेम 21-11 से जीतकर मैच को निर्णायक गेम में पहुंचा दिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 06 Sep 2023 6:26:11

चाइना सुपर ओपन में भारतीय शटलर्स का शर्मनाक प्रदर्शन, चुनौती समाप्त

भारत के सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार भारतीय पुरुष युगल जोड़ी को बुधवार को चाइना ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में हार का सामना करना पड़ा। विश्व में दूसरे नंबर पर मौजूद भारतीय जोड़ी मुहम्मद शोहिबुल फिकरी और मौलाना बगास की 13वीं वरीयता प्राप्त इंडोनेशियाई जोड़ी से एक घंटे और आठ मिनट के गेम में 17-21, 21-11, 17-21 से हार गई।

इस जोड़ी की शुरुआती दौर में हार से भारत की चुनौती समाप्त हो गई क्योंकि देश का कोई भी शटलर सुपर 1000 टूर्नामेंट के दूसरे दौर में नहीं पहुंच पाया।

इंडोनेशियाई जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहला गेम 21-17 से जीत लिया। लेकिन, भारतीय खिलाड़ियों ने तेजी से वापसी की और दूसरा गेम 21-11 से जीतकर मैच को निर्णायक गेम में पहुंचा दिया। निर्णायक गेम में इंडोनेशियाई जोड़ी ने भारतीय को टिकने नहीं दिया और तीन मैच प्वाइंट के साथ 21-17 से मैच अपने नाम कर लिया।

इस साल यह दूसरी बार है जब जून में थाईलैंड ओपन के प्री-क्वार्टर फाइनल और जनवरी में मलेशिया ओपन में भारतीयों को हराने के बाद इंडोनेशियाई जोड़ी ने सात्विक-चिराग को हराया है। इससे पहले दिन में सिक्की रेड्डी और रोहन कपूर की मिश्रित युगल जोड़ी भी पहले दौर में मलेशियाई जोड़ी चेन तांग जी और तोह ई वेई से 15-21, 16-21 से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई।
मंगलवार को विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता एचएस प्रणय को पहले दौर में मलेशिया के एनजी त्जे योंग के हाथों तीन गेमों में 12-21, 21-13, 18-21 से हार का सामना करना पड़ा। राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन लक्ष्य सेन भी शुरुआती दौर में हाल ही में विश्व कांस्य पदक विजेता डेनमार्क के एंडर्स एंटनसन से 21-23, 21-16, 9-21 से हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गए। आगामी एशियाई खेलों को ध्यान में रखते हुए शीर्ष शटलर पीवी सिंधु और किदांबी श्रीकांत ने टूर्नामेंट से पहले ही नाम वापस ले लिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
आजम खान की ED रिमांड खत्म, फिर डासना जेल भेजे गए, अगली सुनवाई 26 नवंबर को
आजम खान की ED रिमांड खत्म, फिर डासना जेल भेजे गए, अगली सुनवाई 26 नवंबर को
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
Lava ने 969 रुपये में लॉन्च किए ProBuds Xplore 13°, 30 घंटे चलेगी बैटरी
Lava ने 969 रुपये में लॉन्च किए ProBuds Xplore 13°, 30 घंटे चलेगी बैटरी
Motorola ने दिखाई Edge 70 Neo की पहली झलक, जानें फोन में क्या होगा खास
Motorola ने दिखाई Edge 70 Neo की पहली झलक, जानें फोन में क्या होगा खास
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
astrology