न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

श्रीलंका में सबसे ज्यादा छक्के जमाने वाले खिलाड़ी बने रोहित शर्मा, टूटा क्रिस गेल व वॉटसन का रिकॉर्ड

एशिया कप में भारत-पाकिस्तान सुपर-4 मुकाबला रिजर्व-डे में जा चुका है। मैच अब आज सोमवार को पूरा खेला जाएगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 11 Sep 2023 1:42:52

श्रीलंका में सबसे ज्यादा छक्के जमाने वाले खिलाड़ी बने रोहित शर्मा, टूटा क्रिस गेल व वॉटसन का रिकॉर्ड

नई दिल्ली। एशिया कप में भारत-पाकिस्तान सुपर-4 मुकाबला रिजर्व-डे में जा चुका है। मैच अब आज सोमवार को पूरा खेला जाएगा। पहले दिन रविवार को भारत ने 24.1 ओवर में दो विकेट पर 147 रन ही बनाए थे कि बारिश आ गई। मुकाबला रोक दिया गया, जो दोबारा शुरू ही नहीं हुआ। भारतीय पारी में रोहित शर्मा और शुभमन गिल की बल्लेबाजी ने दर्शकों को रोमाचित कर दिया। इन पारियों ने कई रिकॉर्ड तोड़े।

रोहित ने एशिया कप में 9वां अर्धशतक जमाया, तेंदुलकर के बराबर आए

रोहित शर्मा ने वनडे करियर की 50वीं फिफ्टी जमाई। यह रोहित की एशिया कप में 9वीं फिफ्टी है। वे एशिया कप में सबसे ज्यादा फिफ्टी जमाने वाले भारतीयों के रिकॉर्ड में सचिन तेंदुलकर की बराबरी पर आ गए हैं। अब दोनों के नाम 9-9 हाफ सेंचुरी हैं। एक और फिफ्टी लगाते ही रोहित सचिन का रिकॉर्ड भी तोड़ देंगे।

श्रीलंका में 33 छक्के जमा चुके हैं रोहित

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा श्रीलंकाई सरजमीं पर सबसे ज्यादा छक्के जमाने वाले विदेशी बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ अपनी अर्धशतकीय पारी में 4 छक्के जमाए। इस मैच में रोहित ने 49 गेंद पर 114.29 के स्ट्राइक रेट से 56 रन बनाए। तीनों फॉर्मेट मिलाकर रोहित के श्रीलंका में 33 छक्के हो गए। रोहित ने क्रिस गेल और शेन वॉटसन का रिकॉर्ड तोड़ा, जिनके नाम श्रीलंका में 30-30 छक्के हैं।

एशिया कप में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी की बराबरी

रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पाकिस्तान के खिलाफ 121 रन की पार्टनरशिप की। इन दोनों ने नेपाल के खिलाफ भी 147 रन की साझेदारी की थी। रोहित-गिल एशिया कप में अब तक 2 सेंचुरी पार्टनरशिप कर चुके हैं। इस मामले में इन दोनों ने सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी। दोनों ने भी एशिया कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा 2 सेंचुरी पार्टनरशिप कर रखी हैं। यह रोहित और गिल की ओवरऑल 5वीं सेंचुरी पार्टनरशिप भी रही।

केएल राहुल के 2000 रन पूरे, तीसरे सबसे तेज भारतीय

भारत के विकेटकीपर बैटर केएल राहुल पाकिस्तान के खिलाफ प्लेइंग-11 में शामिल किए गए। उन्होंने करीब 6 महीने बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की। पाकिस्तान के खिलाफ 14वां रन बनाते ही राहुल के वनडे क्रिकेट में 2000 रन पूरे हो गए। वे 53 पारियों में 2 हजार के आंकड़े तक पहुंचे। वह फिलहाल 17 रन बना चुके हैं और इसी स्कोर से वह आज पारी आगे बढ़ाएंगे।

राहुल सबसे तेज 2 हजार रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की सूची में तीसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी की, कोहली ने भी 53 पारियों में ही 2000 रन बनाए थे। शिखर धवन ने 48 पारियों में 2000 रन बनाए हैं, इस मुकाम तक पहुंचने वाले वह सबसे तेज भारतीय हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
Adidas में बड़ी छंटनी से मचा हड़कंप, गुड़गांव टेक हब के करीब 50% कर्मचारियों की नौकरी गई
Adidas में बड़ी छंटनी से मचा हड़कंप, गुड़गांव टेक हब के करीब 50% कर्मचारियों की नौकरी गई
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत