न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2025: रॉबिन उथप्पा ने प्लेऑफ़ से पहले RCB की सबसे बड़ी कमी बताई, फाइनल में पंजाब से भिड़ंत की भविष्यवाणी

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मौजूदा कमेंटेटर रॉबिन उथप्पा ने आईपीएल 2025 प्लेऑफ़ से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की सबसे बड़ी कमजोरी की ओर इशारा किया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 27 May 2025 1:57:33

IPL 2025: रॉबिन उथप्पा ने प्लेऑफ़ से पहले RCB की सबसे बड़ी कमी बताई, फाइनल में पंजाब से भिड़ंत की भविष्यवाणी

आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु एक बार फिर प्लेऑफ़ में जगह बना चुकी है और अब उनकी नजर टॉप-2 में जगह बनाने पर है। टीम का आखिरी लीग मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ है, और अगर वे यह मैच जीत जाते हैं तो 2016 के बाद पहली बार टेबल के टॉप-2 में प्रवेश कर सकते हैं।

लेकिन रॉबिन उथप्पा का मानना है कि RCB की सबसे बड़ी समस्या मैच को क्लोज करना, यानी अंतिम क्षणों में जीत को सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा, “मैं शुरू से कहता आ रहा हूं कि फाइनल में पंजाब किंग्स और RCB के बीच टक्कर देखने को मिल सकती है। दोनों टीमों ने अच्छा मोमेंटम हासिल कर लिया है और RCB अब बेहतर गेंदबाज़ी भी कर रही है। लेकिन उन्हें मैच फिनिश करने में सुधार करना होगा।”

उथप्पा ने आगे कहा, “विराट कोहली को एक बार फिर वही चेज़ मास्टर बनना होगा जो वो हमेशा से रहे हैं—20 ओवर तक टिक कर बल्लेबाज़ी करें। जब वह ऐसा करते हैं तो विरोधी टीम पर खासकर डेथ ओवर्स में काफी दबाव बनता है।”

उन्होंने RCB के गेंदबाज़ी आक्रमण पर भी टिप्पणी की और कहा कि जॉश हेज़लवुड की वापसी टीम के लिए एक बड़ा फायदा है। उन्होंने कहा, “मुझे खुशी है कि हेज़लवुड लौट आए हैं, इससे भुवनेश्वर कुमार को भी मदद मिलेगी। यश दयाल ने डेथ ओवर्स में ठीक-ठाक प्रदर्शन किया है। सुयश शर्मा पिछला मैच भले ही महंगे रहे हों, लेकिन यदि वे शुरुआत जैसी अनुशासनपूर्ण गेंदबाज़ी दोबारा करें तो वे फिर से असरदार साबित होंगे। और क्रुणाल पांड्या भी लगातार बेहतर गेंदबाज़ी कर रहे हैं।”

RCB फिलहाल 13 मैचों में 8 जीत के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है और उनके पास 17 अंक हैं। यदि वे LSG को लखनऊ में हराने में सफल रहते हैं, तो वे टॉप-2 में आ सकते हैं और उन्हें फाइनल में पहुंचने के दो मौके मिलेंगे।

अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि राजत पाटीदार की अगुआई में यह टीम अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ मैदान पर उतरती है या नहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?