न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्रिकेट में पहली बार हुआ रेड कार्ड का प्रयोग, CPL में कप्तान ने बाहर किया सुनील नरेन को

क्रिकेट में स्लो ओवर रेट की वजह से पहली बार रेड कार्ड दिखाया गया। यह कार्ड कैरेबियन प्रीमियर टी-20 लीग में आया। दरअसल, रविवार को ट्रिनबागो नाइट राइडर्स और सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के बीच मुकाबला था। पहले फील्डिंग कर रही राइडर्स टीम को रेड कार्ड मिला। राइडर्स ने आखिरी तीन ओवर्स में स्लो बॉलिंग की थी और टीम जरूरी ओवर रेट से पीछे थी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 28 Aug 2023 5:19:19

क्रिकेट में पहली बार हुआ रेड कार्ड का प्रयोग, CPL में कप्तान ने बाहर किया सुनील नरेन को

क्रिकेट में स्लो ओवर रेट की वजह से पहली बार रेड कार्ड दिखाया गया। यह कार्ड कैरेबियन प्रीमियर टी-20 लीग में आया। दरअसल, रविवार को ट्रिनबागो नाइट राइडर्स और सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के बीच मुकाबला था। पहले फील्डिंग कर रही राइडर्स टीम को रेड कार्ड मिला। राइडर्स ने आखिरी तीन ओवर्स में स्लो बॉलिंग की थी और टीम जरूरी ओवर रेट से पीछे थी।

इस वजह से अंपायर ने टीम को 19वें ओवर के बाद रेड कार्ड दिखाया। राइडर्स के कप्तान पोलार्ड ने स्पिनर सुनील नरेन को आखिरी ओवर में मैदान से बाहर भेज दिया। तब नरेन अपने 4 ओवर पूरे कर चुके थे।आखिरी ओवर में टीम ने 10 खिलाड़ियों के साथ ही फील्डिंग की।

क्या है स्लो ओवर रेट?

T20 क्रिकेट ने पूरी दुनिया में धूम मचाई हुई है। नियम के अनुसार, एक पारी में टीम को 20 ओवर काने के लिए 85 मिनट का समय दिया जाता है। मगर, कई बार टीमें इस समय सीमा के अंदर रहते हुए ऐसा नहीं कर पाती हैं और स्लो ओवर रेट का शिकार होती हैं। नतीजन, अलग-अलग समय-सीमा के आधार पर उसे सजा भुगतनी पड़ेगी। 18वें ओवर शुरू होने से पहले अगर ओवर रेट कम है, तो बोलिंग टीम के एक प्लेयर को 30 यार्ड के घेरे के भीतर आना होगा। इसके बाद 4 की जगह 5 खिलाड़ी सर्कल के अंदर होंगे, जिसका फायदा बल्लेबाज उठा सकते हैं। बता दें, 17वां ओवर 72 मिनट 15 सेकंड, 18वां 76 मिनट 30 सेकंड, 19वां 80 मिनट 45 सेकंड और 20वां 85 मिनट तक खत्म हो जाना चाहिए।

कप्तान को करना होगा प्लेयर को बाहर

नियम के मुताबिक, समय से अगर 19वां ओवर नहीं फेंका जाता है, तो 2 खिलाड़ियों को 30 यार्ड सर्कल के अंदर रहना होगा इस तरह 4 नहीं बल्कि 6 खिलाड़ी 30 यार्ड सर्कल में होंगे। 20वें के शुरू होने से पहले ओवर रेट स्लो है, तो कैप्टन को ही अपने एक प्लेयर को मैदान से बाहर भेजना पड़ेगा। साथ ही अब उसके 6 प्लेयर्स 30 यार्ड सर्कल के अंदर होंगे।

बैटिंग टीम को भी मिलेगी सजा

अब आप ये सोच रहे होंगे कि यदि बल्लेबाजों की तरफ से देरी होने के चलते यदि स्लो ओवर रेट की प्रॉब्लम होती है, तो सजा किसे मिलेगी? दरअसल, यदि बल्लेबाजी टीम की वजह से देरी होती है, तो अंपायर पहली बार चेतावनी देगा और फिर फाइनल वॉर्निंग देगा। यदि तब भी बल्लेबाजी टीम ये गलती दोहराती है, तो 5 रन का जुर्माना ठोका जाएगा।

पोलार्ड ने कहा- रेड कार्ड रूल हास्यास्पद

नाइट राइडर्स के कप्तान पोलार्ड ने मैच के बाद रेड कार्ड रूल को 'बिल्कुल हास्यास्पद' कहा। पोलार्ड ने अपने सीमित फील्डिंग ऑप्शन्स को बदलते हुए नरेन को मैदान छोड़ने के लिए कहा, जिन्होंने अपना चार ओवर का स्पैल 24 रन देकर 3 विकेट लेकर पूरा कर लिया था।

पोलार्ड ने मैच के बाद कहा कि ईमानदारी से कहूं, तो इससे हर किसी की मेहनत खत्म हो जाएगी। हम प्यादों की तरह हैं और हम वही करेंगे जो हमसे कहा जाएगा। हम जितनी तेजी से खेल सकते हैं खेलेंगे। अगर आपको इस तरह के टूर्नामेंट में 30-45 सेकेंड के लिए पनिश किया जाता है, तो यह बिल्कुल हास्यास्पद है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत