Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

`शायद कोच के रूप में मेरी सबसे यादगार जीत`: KKR के खिलाफ पंजाब की ऐतिहासिक जीत पर बोले रिकी पोंटिंग

IPL 2025 में पंजाब किंग्स ने 111 रन के मामूली स्कोर से कोलकाता नाइट राइडर्स को 95 रन पर समेटते हुए इतिहास रच दिया। कोच रिकी पोंटिंग ने इस शानदार जीत को अपनी सबसे बड़ी जीतों में से एक बताया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 16 Apr 2025 10:27:14

`शायद कोच के रूप में मेरी सबसे यादगार जीत`: KKR के खिलाफ पंजाब की ऐतिहासिक जीत पर बोले रिकी पोंटिंग

आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स ने ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। महज 111 रन के मामूली स्कोर का बचाव करते हुए पंजाब ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 95 रन पर समेट दिया। यह जीत इसलिए भी खास रही क्योंकि कुछ ही दिन पहले पंजाब 245 रन बनाने के बावजूद सनराइजर्स हैदराबाद से मैच हार गई थी।

मैच के बाद टीम के हेड कोच रिकी पोंटिंग ने इस जीत को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी। पोंटिंग ने कहा, “शायद कोच के तौर पर आईपीएल में यह मेरी सबसे बड़ी जीतों में से एक है। मेरा दिल अब भी 200 की रफ्तार से धड़क रहा है। ऐसी जीतें उम्र के इस पड़ाव पर बहुत भारी पड़ती हैं!”

दोनों टीमें 206 रन में सिमटीं

दिलचस्प बात यह रही कि दोनों टीमें मिलाकर सिर्फ 206 रन ही बना सकीं — वो भी एक ऐसे विकेट पर जिसे उतना खराब नहीं कहा जा सकता। गेंद थोड़ी रुककर आ रही थी, लेकिन बल्लेबाजों की जल्दबाज़ी और खराब शॉट चयन ने हालात और बिगाड़ दिए। पंजाब के लिए युजवेंद्र चहल, ज़ेवियर बार्टलेट, मार्को यानसन और अर्शदीप सिंह ने बेहद अनुशासित गेंदबाज़ी की।

पंजाब ने इस मुकाबले में कुछ फेरबदल भी किए। चोटिल लॉकी फर्ग्यूसन की जगह बार्टलेट को मौका मिला और उन्हें पावरप्ले में इस्तेमाल किया गया, जिससे अर्शदीप सिंह को मिडल ओवर्स में गेंदबाज़ी करनी पड़ी — और यह रणनीति बिल्कुल सटीक साबित हुई।

“तीन दिन पहले 246 रन नहीं बचा पाए, आज 111 बचा लिया”

पोंटिंग ने कहा, “तीन दिन पहले हम 246 रन नहीं बचा पाए थे और आज 112 का बचाव कर लिया। हमने ब्रेक में खिलाड़ियों से कहा कि छोटे लक्ष्य कभी-कभी सबसे मुश्किल होते हैं। पिच पकड़ रही थी और गेंदबाज़ों को धैर्य रखना जरूरी था।”

उन्होंने आगे कहा, “हमने गेंदबाज़ी में बदलाव किए — मार्को यानसन से पहला ओवर कराया और बार्टलेट से दूसरा। आमतौर पर यह भूमिका अर्शदीप निभाते हैं लेकिन आज के मैचअप में ये बदलाव जरूरी थे। और इसने कमाल कर दिया।"
पंजाब की टॉप-4 में वापसी, केकेआर नीचे फिसला

इस रोमांचक जीत के साथ पंजाब किंग्स अंक तालिका में टॉप-4 में लौट आई है। वहीं, जीत की ओर बढ़ रही KKR की टीम अब छठे स्थान पर फिसल गई है। पोंटिंग ने अंत में कहा, “ऐसी जीतें सबसे खास होती हैं। मैं कई सालों से आईपीएल में कोचिंग कर रहा हूँ, लेकिन ये जीत शायद मेरी अब तक की सबसे बेहतरीन जीतों में से एक है।”

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
आजम खान की ED रिमांड खत्म, फिर डासना जेल भेजे गए, अगली सुनवाई 26 नवंबर को
आजम खान की ED रिमांड खत्म, फिर डासना जेल भेजे गए, अगली सुनवाई 26 नवंबर को
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
राजस्थान की पारंपरिक बाजरे की खिचड़ी घर पर बनाना है बेहद आसान, जानें रेसिपी
राजस्थान की पारंपरिक बाजरे की खिचड़ी घर पर बनाना है बेहद आसान, जानें रेसिपी
सर्दियों में सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने का है अलग मजा, घर पर ऐसे करें तैयार
सर्दियों में सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने का है अलग मजा, घर पर ऐसे करें तैयार
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
astrology